1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में हैवानियत, अंधविश्वास के नाम पर युवती को जबरन उठाया, गर्म लोहे से माथे, हाथ-पैर समेत पूरे शरीर को दागा

राजस्थान में हैवानियत, अंधविश्वास के नाम पर युवती को जबरन उठाया, गर्म लोहे से माथे, हाथ-पैर समेत पूरे शरीर को दागा

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 07, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 03:01 pm IST

अजमेर में 21 वर्षीय युवती से मारपीट और उसके शरीर को गर्म लोहे के सरिए से दागे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गांव के कथित भोपा और उसके साथियों पर अंधविश्वास के नाम पर युवती को घर से जबरन उठाने का आरोप है।

rajasthan ajmer girl tortured- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : REPORTER/FREEPIK

राजस्थान के अजमेर जिले से अंधविश्वास और हैवानियत की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। जिले के मायापुर गांव में अंधविश्वास के नाम गांव के कथित भोपा और उसके साथियों ने युवती को घर से जबरन उठाया और गर्म लोहे के सरिए से माथे हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया। 21 वर्षीय युवती के साथ इस वारदात ने हर किसी को हैरान कर के रख दिया है। युवती की मांग ने बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान के अजमेर के निकटवर्ती गांव मांगलियावास पुलिस थाने में मायापुर गांव की एक महिला ने अपनी बेटी कुछ लोगों द्वारा डायन बताकर और गर्म लोहे से दागने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला रामप्यारी  ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह अपने खेत पर घास लेने गई थीं, तब उनकी बेटी किरण और अन्य बालिकाएं घर पर अकेली थीं। इसी दौरान काली, सुखपाल उर्फ सूरज, महेन्द्र, रेखा, सीमा, रमती और गीता उनके घर आए।

रामप्यारी के अनुसार, ये सभी लोग उनकी बेटी किरण को अपने साथ माताजी के मंदिर ले गए। मंदिर में इन लोगों ने किरण के साथ मारपीट की और उसे गर्म लोहे से दागा जिससे वह घायल हो गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सुखपाल ने किरण को लोहे को गर्म करके उसके शरीर पर दागा और उससे गाली-गलौज भी की। आरोपियों ने किरण को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने क्या बताया?

रामप्यारी ने मांगलियावास थाने में उपस्थित होकर अपने पति पुखराज के साथ यह रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई हुकुम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा- "पीड़िता को मेडिकल के लिए तलब किया गया लेकिन वह नहीं पहुंची जिसके कारण अभी मेडिकल नहीं हुआ। पीड़िता के आने के बाद उसका मेडिकल करवाया जाएगा।" (रिपोर्ट: राजकुमार वर्मा)

ये भी पढ़ें- ब्लड चढ़ाते रहे लेकिन डॉक्टर गायब! 21 वर्षीय विवाहिता दिव्या की ऑपरेशन के बाद मौत; झूंझुनूं में अस्पताल के बाहर बवाल

जयपुर में ट्रेलर ने परिवार के पांच सदस्यों को रौंदा, मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 4

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।