1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में ट्रेलर ने परिवार के पांच सदस्यों को रौंदा, मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 4

जयपुर में ट्रेलर ने परिवार के पांच सदस्यों को रौंदा, मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 4

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 07, 2026 10:26 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 11:40 am IST

जयपुर में एक ट्रेलर ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को रौंद दिया। इस हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क किनारे जा रहे लोगों को ट्रेलर ने रौंदा।- India TV Hindi
सड़क किनारे जा रहे लोगों को ट्रेलर ने रौंदा। Image Source : REPORTER INPUT

जयपुर: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आ रही है। यहां हीरापुरा 200 फीट रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे मौजूद एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कई लोग नाले के अंदर फंस गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाला। सूटना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों सहित इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है।

दरअसल, हीरापुर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गुब्बारे बेचने वाला एक परिवार ट्रेलर की चपेट में आया, जिसमे तीन बच्चे और दो अन्य लोग थे। ट्रेलर की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रेलर ने फुटपाथ पर चढ़ते हुए सभी को रौंद दिया। 

श्रीगंगानगर में सेना के वाहन और एम्बुलेंस में टक्कर

इससे पहले रविवार को अन्य मामले में श्रीगंगानगर जिले में तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सूरतगढ़ के पास एनएच-62 पर एक निजी एंबुलेंस और सेना के वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बदाया कि यह हादसा केंचियां कस्बे के पास उस समय हुआ जब एंबुलेंस एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे सेना के ट्रक से वह टकरा गई। 

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में एक महिला मरीज भी मौजूद थी, जिसे जयपुर के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लेकर जाया जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा। मृतकों की पहचान लक्ष्मी देवी (26), एंबुलेंस चालक सतनाम सिंह (26) और महेंद्र कौर (56) के रूप में की है। वहीं रामप्रकाश और राजवीर घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों घायलों को उपचार के लिए सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं सेना ने एक बयान जारी कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सेना ने कहा कि घटना की जांच के दौरान वह नागरिक प्रशासन को पूरा सहयोग दे रही है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें-

पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर की पति की हत्या, पहले बिल्डिंग से धकेलकर मारने की कोशिश की थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।