1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के जवाब में राजस्थान BJP ने की खास तैयारी, ये है प्लान

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के जवाब में राजस्थान BJP ने की खास तैयारी, ये है प्लान

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 05, 2022 04:36 pm IST,  Updated : Nov 05, 2022 04:36 pm IST

वहीं इस दौरान 6 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी और सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर होते हुए हरियाणा की ओर जाएगी। वहीं बीजेपी की रथ यात्रा 17 नवंबर से 17 दिसंबर तक राज्य के सभी 200 निर्वाचन क्षेत्रों में दो सौ रथों से यात्रा निकाली जाएगी।

'भारत जोड़ो यात्रा' के जवाब में राजस्थान BJP का खास प्लान - India TV Hindi
'भारत जोड़ो यात्रा' के जवाब में राजस्थान BJP का खास प्लान Image Source : FILE

दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जाकर संपन्न होगी। इस यात्रा को जनता की भी तरफ से समर्थन मिल रहा है। अब इस यात्रा के जवाब में भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान की ईकाई एक मेगा रथ यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है।

राजस्थान में बीजेपी मौजूदा राज्य सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करने के प्रयास में एक मेगा रथ यात्रा शुरू करेगी। 17 नवंबर से 17 दिसंबर तक राज्य के सभी 200 निर्वाचन क्षेत्रों में दो सौ रथों से यात्रा निकाली जाएगी। ये रथ सात से 10 दिन तक निकाले जाएंगे। इस दौरान बीजेपी अपने सभी 1,100 मंडलों और 52,000 मतदान केंद्रों को कवर करेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जिलाध्यक्ष, मौजूदा विधायक, भाजपा के पूर्व उम्मीदवार, पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के सदस्य समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

 इस रथ यात्रा से पार्टी के लिए एक मजबूत ताकत मिलेगी

बीजेपी का मानना है कि इस रथ यात्रा से पार्टी के लिए एक मजबूत ताकत मिलेगी और  पार्टी के सदस्यों में उत्साह और विश्वास का संचार होगा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि, 'हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कोई भी विधायक, पूर्व उम्मीदवार या जिलाध्यक्ष किसी क्षेत्र विशेष के किसी भी वरिष्ठ नेता को रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बुला सकते हैं।' उन्होंने बताया कि, इन रथों में करीब 10 लोगों के बैठने, माइक, डेकोरेशन की भी व्यवस्था होगी। सभी रथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें, केंद्र सरकार की योजनाओं के पोस्टर और बीजेपी की नीतियों के पोस्टर लगे होंगे।

यात्रा के लिए एक निश्चित रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा

रथ जहां से भी गुजरेगा वहां लोगों को भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। कई जगहों पर रथ रुकेंगे, इस दौरान छोटी-छोटी बैठकें की जाएंगी और लोगों को राज्य में कांग्रेस सरकार की नाकामियों, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी के बारे में लोगों को बताया जाएगा। एक निश्चित रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।