1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Coronavirus Updates: राजस्थान में दो और लोगों की मौत, संक्रमण के 109 नये मामले आए सामने

Rajasthan Coronavirus Updates: राजस्थान में दो और लोगों की मौत, संक्रमण के 109 नये मामले आए सामने

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2020 11:02 am IST,  Updated : May 27, 2020 11:02 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की बुधवार को मौत हो जाने से राज्य में इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। इ

Rajasthan coronavirus cases latest updates till 27 May- India TV Hindi
Rajasthan coronavirus cases latest updates till 27 May । File Photo Image Source : PTI

जयपुर। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में आज (27 मई, बुधवार) सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के 109 नए मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 7,645 हो गई है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की बुधवार को मौत हो जाने से राज्य में इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण के 109 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,645 हो गयी। 

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 172 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से 83 लोगों की मौत हो गई है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। 

राज्य में बुधवार सुबह नौ बजे तक 109 और संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें झालावाड़ में 64, कोटा में 16, नागौर में 12, जयपुर एवं भरतपुर में छह-छह, झुंझुनू में दो, बीकानेर, करौली एवं दौसा में एक-एक नया मामला शामिल है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।