1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: कोटा में महिला प्रोफेसर ने पूर्व पार्षद पर लगाए धमकाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

राजस्थान: कोटा में महिला प्रोफेसर ने पूर्व पार्षद पर लगाए धमकाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 01, 2026 07:50 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 08:12 am IST

राजस्थान के कोटा में एक पूर्व पार्षद पर महिला प्रोफेसर ने गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उन्होंने उसे धमकाया और उसके साथ ब्लैकमेलिंग की।

Kota- India TV Hindi
आरोपी पूर्व पार्षद Image Source : REPORTER INPUT

कोटा: राजस्थान के कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व पार्षद पर आरोप है कि उसने महिला प्रोफेसर को धमकाया है और ब्लैकमेलिंग की है। महिला प्रोफेसर द्वारा पुलिस के पास शिकायत करने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

शहर के अनंतपुर थाना इलाके में रहने वाली महिला प्रोफेसर का आरोप है कि पूर्व भाजपा पार्षद ओम गुंजल द्वारा उन्हें धमकाया गया और ब्लैकमेलिंग की गई।

महिला प्रोफेसर द्वारा आरोप लगाने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। 

पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा का सामने आया बयान

पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने मंगलवार को  जानकारी देते हुए बताया कि महिला प्रोफेसर द्वारा लिखित शिकायत आनंतपुरा थाने पर दर्ज करवाई गई है, जिस पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। 

उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील होने के चलते पूरी जांच की जा रही है। आरोपी राजनीतिक बैकग्राउंड से है और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का भतीजा है। प्रहलाद गुंजल ने हालही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है।

कोटा में महिला प्रोफेसर का ये मामला चर्चा का विषय बन रहा है क्योंकि आरोप एक राजनीतिक शख्स पर लगे हैं, जो पूर्व विधायक का भतीजा है। अब ये तो जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि आरोप सही हैं या गलत, फिलहाल तो इस मामले में लगे आरोप पूर्व पार्षद को सवालों के घेरे में खड़ा करते हैं। 

गौरतलब है कि कोटा शिक्षा का हब माना जाता है और दूर-दूर से यहां बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। ऐसे में किसी टीचर के द्वारा इस तरह के आरोप लगाना ये दर्शाता है कि कोटा में महिला सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है। (रिपोर्ट- कोटा से दिनेश कश्यप)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।