1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान सरकार ने 66 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये

राजस्थान सरकार ने 66 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 10:08 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 10:08 pm IST

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 66 अधिकारियों के तबादले कर दिये। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने 103 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले किये थे।

Rajasthan government transfers 66 IPS officers- India TV Hindi
Rajasthan government transfers 66 IPS officers Image Source : PTI

जयपुर। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 66 अधिकारियों के तबादले कर दिये। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने 103 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले किये थे। कार्मिक विभाग के आदेशानुसार पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) एम एल लाठर को पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) नियुक्त किया गया है और अपराध शाखा के पुलिस महानिदेशक बी एल सोनी को पुलिस महानिदेशक (जेल) बनाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल पालीवाल को पुलिस कार्मिक विभाग, अशोक कुमार राठौड़ को एटीएस और एसओजी, प्रशाखा माथुर को राजस्थान मानवाधिकार आयोग, बीजू जार्ज जोसेफ को निगरानी विभाग, गोविन्द गुप्ता को भर्ती और प्रमोशन बोर्ड वहीं हेमंत प्रियदर्शी को राजस्थान पुलिस विभाग के नियम और पुर्नगठन शाखा में तैनात किया गया है। सरकार ने 35 पुलिस अधीक्षकों का भी स्थानांतरण किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।