1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 12, 2023 06:16 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 06:44 pm IST

भजन लाल शर्मा को भाजपा ने राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया है। साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान का डिप्टी सीएम बनाया गया है। अब सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख भी सामने आ गई है।

भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण।- India TV Hindi
भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण। Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में भजन लाल शर्मा को नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया है। पार्टी ने इसके साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान के डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता वासुदेव देवनानी को दी स्पीकर पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच अब होने वाले सीएम भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का भी खुलासा हो गया है।

इस दिन होगा शपथ ग्रहण 

भाजपा की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर यानी की शुक्रवार के दिन राजस्थान के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। उम्मीद की जा रही है कि उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे दिग्गज नेता भी पहुंच सकते हैं। 

वसुंधरा ने दिया था प्रस्ताव

जयपुर में राजनाथ सिंह की अगुवाई में तीन पर्यवक्षकों द्वारा विधायक मंडल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में विधायकों ने भजन लाल शर्मा को अपना नेता चुना है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम खुद वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा है। 

जानें भजन लाल की खास बातें

भरतपुर से ताल्लुक रखने वाले 56 वर्षीय भजन लाल शर्मा ब्राह्मण समाज से आते हैं। भजन लाल शर्मा राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। खास बात ये है कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बने हैं। भजनलाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है। खुद वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा है। 

ये भी पढ़ें- कौन हैं भजन लाल शर्मा, जिन्हें भाजपा ने बनाया राजस्थान का नया सीएम

ये भी पढ़ें- Video: 'बहुत बढ़िया भइया', बेटे भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर आया माता-पिता का रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।