1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan News: करवा चौथ को लेकर राजस्थान के मंत्री का विवादित बयान, कहा: दुर्भाग्यपूर्ण कि आज भी महिलाएं...'

Rajasthan News: करवा चौथ को लेकर राजस्थान के मंत्री का विवादित बयान, कहा: दुर्भाग्यपूर्ण कि आज भी महिलाएं...'

 Published : Aug 21, 2022 08:02 am IST,  Updated : Aug 21, 2022 08:04 am IST

Rajasthan News: गोविंद राम मेघवाल की टिप्पणी के बाद भाजपा ने उनकी तीखी आलोचना की। भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

Govind Ram Meghwal- India TV Hindi
Govind Ram Meghwal Image Source : SOCIAL MEDIA

Highlights

  • राजस्थान सरकार में आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री हैं मेघवाल
  • इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे
  • भाजपा ने की आलोचना और सीएम गहलोत से की कार्रवाई की मांग

Rajasthan News: राजस्थान की कांग्रेस सरकार के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। एक तरफ जहां सरकार तमाम मुद्दों को लेकर घिरी हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भी आपसी युद्ध में उलझी हुई है। इस बीच गहलोत के मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने शनिवार को एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। 

गोविन्द राम मेघवाल ने करवा चौथ को अंधविश्वास बताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में महिलाएं अभी भी चांद को छलनी से देखती हैं और करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं, जबकि दुनिया के तमाम विकसित देशों में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में रहती हैं।

कार्यक्रम में मौजूद थे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 

गोविन्द राम मेघवाल ने कहा कि, "चीन और अमेरिका में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जी रही हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी यहां करवा चौथ पर महिलाएं छलनी से चांद को देखकर अपने पति की लंबी उम्र की बात करती हैं। राजस्थान सरकार में आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री मेघवाल ने 'डिजिफेस्ट' के समापन समारोह में कहा यहां लोग अंधविश्वास में रह रहे हैं, वे धर्म और जाति के नाम पर दूसरों से लड़ रहे हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।

Ashok Gehlot
Image Source : PTIAshok Gehlot

भाजपा ने की कार्रवाई की मांग 

मेघवाल की टिप्पणी के बाद भाजपा ने उनकी तीखी आलोचना की। भाजपा ने उनसे माफी की मांग और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला अंतरिक्ष में गई थीं और कई भारतीय महिलाएं पायलट के रूप में काम कर रही हैं।

उन्होंने कि, "मेघवाल ने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और बयान वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय महिलाएं परंपराओं का पालन करने के लिए जानी जाती हैं और वे अपने निजी जीवन और पेशे के बीच संतुलन बनाना जानती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।