1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan News: SHO और कॉन्स्टेबल के बीच समलैंगिक संबंध, खुलासे के बाद दोनों सस्पेंड, ऐसे खुला पूरा राज

Rajasthan News: SHO और कॉन्स्टेबल के बीच समलैंगिक संबंध, खुलासे के बाद दोनों सस्पेंड, ऐसे खुला पूरा राज

 Published : Jun 21, 2022 11:29 pm IST,  Updated : Jun 21, 2022 11:29 pm IST

खींवसर थानाधिकारी गोपाल कृष्ण ने सोमवार को नागौर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि डेगाना थाने के कांस्टेबल प्रदीप चौधरी उसे वीडियो कॉल के दौरान उसकी नग्न अवस्था की बनाई गई वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

Police- India TV Hindi
Police Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस के एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक कॉन्स्टेबल को आचरण संबंधी नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई के रूप में निलंबित कर दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पर आरोप है कि दोनों एक दूसरे के साथ सेक्स चैटिंग और नग्न वीडियो कॉलिंग जैसे आचरण में शामिल थे। उन्होंने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस उपनिरीक्षक और खींवसर थानाधिकारी गोपाल कृष्ण ने सोमवार को नागौर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि डेगाना थाने के कांस्टेबल प्रदीप चौधरी उसे वीडियो कॉल के दौरान उसकी नग्न अवस्था की बनाई गई वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

5 लाख रुपये और एक लग्जरी कार की कर रहा था मांग

नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि ‘‘आरोपी कांस्टेबल ने पहले ही पुलिस उपनिरीक्षक से 2.2 लाख रुपये की उगाही कर ली थी और अब वह पांच लाख रुपये और एक लग्जरी कार की मांग कर रहा था। पुलिस उपनिरीक्षक और थानाधिकारी ने सोमवार को मुझसे शिकायत की जिसके बाद जांच में यह स्पष्ट हो गया कि दोनों इस तरह के कृत्यों में शामिल थे।’’

दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को इसलिए निलंबित कर दिया गया क्योंकि उनका आचरण नियमानुसार उपयुक्त नहीं था। इसी दौरान खींवसर थाने में सोमवार को आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज कर उसे सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। जोशी ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।