1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan News: राजस्थान के पाली में श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 5 की मौत 4 अन्य घायल

Rajasthan News: राजस्थान के पाली में श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 5 की मौत 4 अन्य घायल

 Published : Aug 15, 2022 11:19 am IST,  Updated : Aug 15, 2022 11:19 am IST

Rajasthan News: पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को एक बेकाबू ट्रेलर ने कुचल दिया। सभी श्रद्धालु सड़क पर लगे भंडारे की ओर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहा बेकाबू ट्रेलर उनपर चढ़ गया।

Truck tramples devotees in Pali- India TV Hindi
Truck tramples devotees in Pali Image Source : FILE

Highlights

  • पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
  • बाबा रामदेव के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु
  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Rajasthan News: रक्षाबंधन के बाद राजस्थान के पाली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, साथ ही चार लोग घायल हो गए। पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई है। सभी मृतक व घायल बाबा रामदेव मेले में दर्शन करने जा रहे थे। इस बीच बेकाबू ट्रेलर ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

खबर के अनुसार, पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को एक बेकाबू ट्रेलर ने कुचल दिया। सभी श्रद्धालु सड़क पर लगे भंडारे की ओर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहा बेकाबू ट्रेलर उनपर चढ़ गया। इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार श्रद्धालुओं को घायल अवस्था में पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

भंडारे की ओर जा रहे थे श्रद्धालु

रोहट थाना पुलिस ने बताया कि रोहट की दलपत गढ़ पुलिया के बीच रामदेवरा पर छात्रों के लिए भंडारा लगा हुआ था। इस दौरान भीलवाड़ा के रहने वाला एक ग्रुप पैदल सड़क किनारे रामदेवरा की तरफ जा रहे था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने 9 श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जब यह हादसा हुआ तो मौके पर चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, हालांकि बेकाबू ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

बेकाबू ट्रेलर जब श्रद्धालुओं चढ़ा तो घायल श्रद्धालु चीखने चिल्लाने लगे। पुलिस और आसपास के लोग भी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल की ओर रवाना किया। हालांकि लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भीड़ के बीच में से निकल कर फरार हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।