1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से तीन और लोगो की मौत, सामने आए 327 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से तीन और लोगो की मौत, सामने आए 327 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2021 09:59 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 09:59 pm IST

राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगो की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2,794 हो गई है। वहीं, इस घातक संक्रमण के राज्य में 327 नये मामले आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,101 हो गई है।

Rajasthan reports 327 new Coronavirus cases, 3 deaths- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस से तीन और लोगो की मौत हो गई जिससे संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2,794 हो गई। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगो की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2,794 हो गई है। वहीं, इस घातक संक्रमण के राज्य में 327 नये मामले आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,101 हो गई है। राज्य में संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,023 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 327 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,101 हो गई है जिनमें 3,023 रोगी उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 81, कोटा-राजसमंद के 34-34, उदयपुर के 32, अजमेर के 21, जोधपुर के 19, बांसवाड़ा-भीलवाड़ा के 16-16 व भरतपुर के 11 नये मरीज शामिल हैं। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि राज्य में गत 24 घंटे में 152 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर राजस्थान में अब तक कुल 3,18,284 संक्रमित ठीक हो चुके है। अधिकारियों ने बताया कि चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, और उदयपुर में एक-एक संक्रमित की मौत हो जाने से राज्य में अब तक इस घातक वायरस की चपेट में आने से कुल 2,794 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतकों में जयपुर के 519, जोधपुर के 308, अजमेर के 222, कोटा के 169, बीकानेर के 167, भरतपुर के 120,उदयपुर के 124, पाली के 109 और सीकर के 101 मृतक शामिल हैं।

वहीं भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 35,871 नए मामले दर्ज किए गए जो 100 से अधिक दिनों में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,14,74,605 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से संक्रमितों की संख्या 2,52,364 पर पहुंच गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.20 प्रतिशत है।

सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 96.41 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, 172 और कोविड-19 से लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,59,216 हो गई है। एक दिन में कोरोना वायरस के 35,871 मामले 102 दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। छह दिसंबर को संक्रमण के 36,011 नए मामले सामने आए थे। इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,10,63,025 हो गई है जबकि मृतकों की दर 1.39 प्रतिशत है। 

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 17 मार्च तक 23,03,13,163 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अभी तक देश में इस वैश्विक महामारी से 1,59,216 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 53,080, तमिलनाडु में 12,564, कर्नाटक में 12,407, दिल्ली में 10,948, पश्चिम बंगाल में 10,298, उत्तर प्रदेश में 8,751 और आंध्र प्रदेश में 7,186 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।