1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan: पानी को प्रतापगढ़ जिले के बेव गांव में मारामारी, बूंद-बूंद के लिए लोग परेशान

Rajasthan: पानी को प्रतापगढ़ जिले के बेव गांव में मारामारी, बूंद-बूंद के लिए लोग परेशान

 Reported By: Ramesh Garg
 Published : Apr 06, 2022 09:08 pm IST,  Updated : Apr 06, 2022 09:08 pm IST

बैव गांव में पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को रोजाना इस तरह दुर्गम पहाड़ी से सफर करके जमीन खोदकर पानी एकत्र करना पड़ता है। प्रतापगढ़ में हाल ही में जल जीवन मिशन में करीब 1650 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत हुई, लेकिन दूरस्थ गांव में राहत नहीं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

राजस्थान के प्रतापगढ़ के लिलिया पंचायत के बैव गांव में 100 घरों की बस्ती, एक घड़े पानी के लिए महिलाएं और बच्चे पांच किलोमीटर दूर जाकर गड्ढे से लोटा-लोटा भरते हैं। बैव गांव में पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को रोजाना इस तरह दुर्गम पहाड़ी से सफर करके जमीन खोदकर पानी एकत्र करना पड़ता है।

बैव गांव में पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को रोजाना इस तरह दुर्गम पहाड़ी से सफर करके जमीन खोदकर पानी एकत्र करना पड़ता है। प्रतापगढ़ में हाल ही में जल जीवन मिशन में करीब 1650 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत हुई, लेकिन दूरस्थ गांव में राहत नहीं। प्रतापगढ़ जिले के दलोट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लिलिया के बैव गांव में 100 घरों की बस्ती है। 

लोगों को हो रही है परेशानी-

यहां के लोगों के लिए जल ही जीवन का मिशन है। राज्य बजट में इस बार जिले के लिए 1650 करोड़ रुपए की जल जीवन मिशन योजना स्वीकृत हुई है। लेकिन जल के लिए इनकी यह त्रासदी तो आजादी से पहले ही चल रही है। क्षेत्र में लगे 12 हैंडपंप खराब पड़े हैं। पानी लाने के लिए रोजाना पहाड़ी के दुर्गम रास्तों से होकर 5 किलोमीटर का सफर तय करते हैं।

इसके बाद जमीन में गड्ढा खोदकर लोटा-लोटा पानी एकत्र करके अपने बर्तन में भरते हैं। इस काम में रोजाना 4 घंटे लग जाते हैं। कई बार पानी भी इतना गंदा होता है कि इसे जानवर तक नहीं पिएं। लेकिन प्यास बुझाने के लिए इनकी तो मजबूरी है। 

गांव के लोगों का कहना हैं कि बारिश के सीजन के दौरान लोग जंगल में झरने से पानी भरते हैं। यह पानी भी रिस-रिस कर आता है। गर्मियों के दौरान तो कभी इस पहाड़ तो कभी उस मैदान में जाकर गड्ढों से पानी एकत्र करना पड़ता है। यही पानी लोग भी पीते हैं और जानवर भी। बैव निवासी जगतु पुत्र मंगलिया ने बताया कि माही बांध बनने से विस्थापित होकर यहां आए। केशवराम, संतु मीणा, कालू, श्यामलाल, राकेश ने बताया कि कई अधिकारियों को समस्या बताई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।