1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे, सामने से आ रही कार ने 3 KM तक घसीटा, इलाज के दौरान 2 की मौत

घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे, सामने से आ रही कार ने 3 KM तक घसीटा, इलाज के दौरान 2 की मौत

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 11, 2023 01:56 pm IST,  Updated : Jun 11, 2023 02:03 pm IST

मृतकों के परिजनों का कहना है कि एक कार की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग गिर गए और घायल हो गए। घायल अवस्था में सड़क पर पड़े दो लोग सामने से आ रही एक अन्य कार में उलझ गए।

सवाई माधोपुर में सड़क हादसा- India TV Hindi
सवाई माधोपुर में सड़क हादसा

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जिले के गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर रोड स्थित मच्छीपुरा मोड़ पर बीती रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक अमरगढ़ चौकी के निवासी सीताराम सैनी और राजेंद्र सैनी हैं। घायल युवक नरेश सैनी भी अमरगढ़ चौकी का ही रहने वाला है। 

इलाज के दौरान राजेंद्र सैनी की मौत 

जानकारी के मुताबिक, विगत रात अमरगढ़ चौकी निवासी सीताराम सैनी, राजेंद्र सैनी और नरेश सैनी मजदूरी कर बाइक से तलावड़ा से अपने गांव अमरगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान मच्छीपुरा मोड़ पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस से गंगापुरसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान राजेंद्र सैनी की मौत हो गई। वहीं, सीताराम सैनी को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। सीताराम सैनी ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि नरेश सैनी का इलाज चल रहा है। 

सवाई माधोपुर में सड़क हादसा
Image Source : INDIATVसवाई माधोपुर में सड़क हादसा

"सामने से आ रही एक अन्य कार में उलझ गए"

मृतकों के परिजनों का कहना है कि एक कार की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग गिर गए और घायल हो गए। घायल अवस्था में सड़क पर पड़े दो लोग सामने से आ रही एक अन्य कार में उलझ गए। कार उन्हें करीब तीन किलोमीटर तक घसीटकर ले गई। तीन किलोमीटर दूर जाकर एक ब्रेकर पर वे कार से छिटके। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां राजेंद्र व सीताराम सैनी की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची सदर थाना पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया। फिलहाल पुलिस अज्ञात कार की तलाश में जुटी हुई है।

                                                     - रिपोर्ट/बजरंग सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।