1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. आधी रात स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाश, तोड़ दिया पूरा होटल, मालिक बोला- 'किसी से दुश्मनी भी नहीं थी'

आधी रात स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाश, तोड़ दिया पूरा होटल, मालिक बोला- 'किसी से दुश्मनी भी नहीं थी'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 30, 2025 02:14 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 02:14 pm IST

बदमाशों ने आधी रात होटल में तोड़फोड़ करने के बाद मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी। होटल मालिक का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद 2-3 लाख का नुकसान कर दिया गया।

Hotel attack- India TV Hindi
होटल पर हमला करते बदमाश Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के सीकर में बदमाशों ने एक होटल में जमकर तोड़फोड़ की और होटल मालिक को जान से मारने की घमकी देकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाशों के जाने के बाद होटल मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपनी सुरक्षा की चिंता जाहिर करते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर आए थे और होटल पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तोड़फोड़ कर संचालक को दी जान से मारने की धमकी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

 
मामला सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है। यहां देर रात बदमाशों द्वारा होटल में तोड़फोड़ और संचालक को धमकाने का मामला सामने आया है। घटना 29 अगस्त की रात करीब 3 बजे झुंझुनूं बायपास स्थित एक होटल पर हुई।

शीशा टूटने की आवाज सुनकर पहुंचा होटल मालिक

होटल संचालक राकेश कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रात को अचानक शीशे टूटने की आवाज सुनकर जब वे नीचे पहुंचे, तो देखा कि दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार कुछ युवक हाथों में लाठी, पाइप और बेसबॉल डंडे लिए होटल पर हमला कर रहे थे।

धमकी देकर फरार हुए आरोपी

संचालक के मुताबिक आरोपियों में मुकेश नागा, विकास जाट, चंचल सुईवाल, दीपक सैनी और अन्य लोग शामिल थे। बदमाशों ने होटल के शीशे तोड़ डाले और राकेश को धमकी दी कि “तुझे जान से मार देंगे।”इसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए।

होटल मालिक को 2-3 लाख का नुकसान

तोड़फोड़ की इस वारदात से होटल संचालक को करीब 2 से 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित का कहना है कि उसका आरोपियों से पहले कोई विवाद भी नहीं था। मामले की सूचना मिलते ही उद्योग नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(सीकर से अमित शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।