1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 15 लाख की सुपारी किलिंग का हुआ पर्दाफाश, गुजरात की लेडी डॉक्टर थी टारगेट

15 लाख की सुपारी किलिंग का हुआ पर्दाफाश, गुजरात की लेडी डॉक्टर थी टारगेट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 08, 2025 05:29 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 05:32 pm IST

गुजरात की एक महिला डॉक्टर की 15 लाख रुपये की सुपारी किलिंग की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले में छह आरोपी हुए गिरफ्तार- India TV Hindi
मामले में छह आरोपी हुए गिरफ्तार Image Source : REPORTER

राजस्थान के झुंझुनूं जिले की पिलानी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात की एक महिला डॉक्टर की 15 लाख रुपये की सुपारी किलिंग की साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने से ठीक पहले ही इस षडयंत्र को नाकाम कर दिया और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और थानाधिकारी चंद्रभान के नेतृत्व में गठित टीम को यह बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोल बरामद किए हैं।

सुपारी किलिंग का खुलासा

मामले का खुलासा 21 नवंबर 2025 को लिखवा शराब ठेके पर हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान हुआ। पुलिस ने फायरिंग के आरोपी हिमांशु जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हिमांशु ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया कि सचिन मेघवाल, भूपेंद्र मेघवाल और अनुज शर्मा ने मिलकर गुजरात में एक महिला डॉक्टर की हत्या के लिए 15 लाख की सुपारी ली थी। आरोपियों को हथियार खरीदने के लिए अग्रिम के तौर पर 1 लाख भी मिल चुके थे।

रेकी कर चुके थे, हत्या को अंजाम नहीं दे पाए

आरोपी हिमांशु, सचिन, मनोज और आकाश पहले गुजरात जाकर महिला डॉक्टर के निवास और क्लिनिक की रेकी कर चुके थे। हालांकि, डॉक्टर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे उस समय हत्या को अंजाम नहीं दे पाए और वापस लौट आए थे। बाद में इन्हीं आरोपियों ने झुंझुनूं में लिखवा ठेके पर फायरिंग की वारदात को भी अंजाम दिया था।

इन राज्यों से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस साज़िश में शामिल छह मुख्य आरोपियों को राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन सभी आरोपियों को जयपुर, गुजरात, पिलानी और झुंझुनूं से दबोचा गया है। पुलिस ने बताया कि इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-

  • मनोज मेघवाल और आकाश उर्फ बिट्टू (निवासी: पाथडिया)
  • अनुज शर्मा (निवासी: पिलोद)
  • भूपेंद्र मेघवाल और सचिन उर्फ कालू (निवासी: लिखवा)
  • हिमांशु जाट (निवासी: नरहड़)

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें-

'वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए भी होना चाहिए', लोकसभा में बोले अखिलेश

जयमाला के बाद आई बॉयफ्रेंड की याद तो शादी से मुकरी दुल्हन, प्रेमी के घर पहुंच गई; फिर कहानी में आया ट्विस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।