Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पानी में नहाते और डुबकी लगाते दिखे बाघ, इन टाइगर्स को देख विदेशी सैलानी हुए गदगद; देखें VIDEO

पानी में नहाते और डुबकी लगाते दिखे बाघ, इन टाइगर्स को देख विदेशी सैलानी हुए गदगद; देखें VIDEO

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Mar 08, 2026 09:19 am IST, Updated : Mar 08, 2026 09:19 am IST

लिवरी सफारी ट्रैक पर भ्रमण के लिए आए ब्रिटिश पर्यटक उस वक्त झूम उठे, जब उन्हें एक साथ पांच टाइगर्स नजर आए। बाघिन अपने चार शावकों के साथ दिखाई दी, जो पानी में अठखेलियां करते दिखे।

वॉटर पॉइंट पर बाघिन और उसके चार शावक- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT वॉटर पॉइंट पर बाघिन और उसके चार शावक

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र से एक अद्भुत नजारा सामने आया है। यहां के लिवरी सफारी ट्रैक पर भ्रमण के लिए आए ब्रिटिश पर्यटक उस वक्त झूम उठे, जब उन्हें एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ पांच टाइगर्स नजर आए। गर्मी के बीच बाघिन और उसके शावकों को पानी में अठखेलियां करते देख विदेशी सैलानी मंत्रमुग्ध हो गए।

सफारी गाइड आकाश पारीक ने बताया कि शनिवार शाम के समय चार ब्रिटिश पर्यटक लिवरी ट्रैक पर सफारी का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान वॉटर पॉइंट के पास बाघिन एसटी-19 अपने चार शावकों के साथ दिखाई दी। पर्यटकों के लिए यह पल किसी सपने जैसा था, क्योंकि वे पहली बार टाइगर देखने आए थे और उन्हें पूरी टाइगर फैमिली एक साथ मिल गई।

पानी में अठखेलियां करते दिखे

जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, वन्यजीव पानी की तलाश में वॉटरहॉल्स पर नजर आने लगे हैं। शावक अब काफी बड़े हो चुके हैं और कद-काठी में वयस्क बाघों जैसे ही दिखते हैं। शावक एक-एक कर पानी में उतर गए और बीच में मस्ती करने लगे। बाघिन किनारे पर बैठकर अपने बच्चों पर नजर रख रही थी। पर्यटकों ने करीब 30 मिनट से ज्यादा समय तक इस अद्भुत नजारे को निहारा और अपने कैमरों में वीडियो कैद किए।

इस रोमांचक अनुभव के बाद विदेशी पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इस यादगार सफारी के लिए गाइड आकाश पारीक और चालक गणेश का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

(रिपोर्टर- नेहा)

ये भी पढ़ें-

युवक ने मंदिर में घुसकर माता के वस्त्र को लगाई आग, बवाल सामने आने पर आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

प्रेम में हुई तीसरे की एंट्री तो बिगड़ी बात, MCA छात्र-छात्रा ने एक-दूसरे को चाकू घोंपा; मची चीख-पुकार

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement