1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान का ट्रांसजेंडर समुदाय खुश, OBC लिस्ट में हुए शामिल, इन्हें मिला पहला प्रमाणपत्र

राजस्थान का ट्रांसजेंडर समुदाय खुश, OBC लिस्ट में हुए शामिल, इन्हें मिला पहला प्रमाणपत्र

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 28, 2024 06:55 am IST,  Updated : May 28, 2024 06:55 am IST

राजस्थान में ट्रांसजेंडर समुदाय को ओबीसी लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। जयपुर में सोमवार को एक ट्रांसजेंडर नूर शेखावत को पहला ओबीसी प्रमाणपत्र जारी किया गया।

नूर शेखावत को मिला पहला ओबीसी प्रमाणपत्र- India TV Hindi
नूर शेखावत को मिला पहला ओबीसी प्रमाणपत्र Image Source : IANS

राजस्थान के ट्रांसजेंडर समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग की लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद सोमवार को जयपुर में एक ट्रांसजेंडर को पहला ओबीसी प्रमाणपत्र जारी किया गया। जयपुर के उपखंड अधिकारी राजेश जाखड़ ने नूर शेखावत को प्रमाणपत्र सौंपा। 30 वर्षीय नूर राजस्थान की पहली किन्नर हैं, जिन्हें लिंग-वर्ग ट्रांसजेंडर लिखकर जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया। 

आरक्षित श्रेणी का लाभ

राजेश जाखड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार ने ट्रांसजेंडरों को अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 92वें नंबर पर शामिल किया है, जिसके बाद ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग नियमानुसार अपना पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। बता दें कि अब तक ट्रांसजेंडर आरक्षित श्रेणी का सर्टिफिकेट नहीं बनवा पा रहे थे। हालांकि, अब प्रदेश के ट्रांसजेंडर को आरक्षित श्रेणी का लाभ मिल सकेगा।

कौन हैं नूर शेखावत? 

नूर शेखावत वही ट्रांसजेंडर हैं, जिन्होंने किन्नरों के अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। कुछ दिनों पहले तक किसी भी ट्रांसजेंडर के नाम से जन आधार कार्ड नहीं बना था, क्योंकि ये परिवार की महिला मुखिया के नाम से बनता है। नूर शेखावत पहली ट्रांसजेंडर हैं, जिन्होंने जन आधार कार्ड के लिए अप्लाई किया था। 

जन आधार कार्ड बनाने के निर्देश

राजस्थान जनाधार अथॉरिटी के संयुक्त निदेशक सीताराम स्वरूप ने नूर शेखावत के मामले को देखा, तो प्राथमिकता के तौर पर जन आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। ऐसे में नूर शेखावत प्रदेश की पहली ऐसी ट्रांसजेंडर हैं, जिनके नाम से जन आधार कार्ड बना है।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।