1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सिगरेट पीते ही बेसुध हुई IT कंपनी की मैनेजर, CEO और हेड के पति ने किया गैंगरेप, कार के डैशकैम में सब रिकॉर्ड हो गया

सिगरेट पीते ही बेसुध हुई IT कंपनी की मैनेजर, CEO और हेड के पति ने किया गैंगरेप, कार के डैशकैम में सब रिकॉर्ड हो गया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 25, 2025 09:15 am IST,  Updated : Dec 25, 2025 09:21 am IST

गैंगरेप की पूरी घटना कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। इसी आधार पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

राजस्थान के उदयपुर में आईटी कंपनी की एक मैनेजर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। महिला के साथ कथित तौर पर चलती कार में दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना शनिवार रात की है। पीड़िता एक बर्थडे पार्टी में गई थी, जब सभी मेहमान चले गए तो पीड़िता अकेली रह गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कंपनी की महिला कार्यकारी प्रमुख ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में बिठाया। कार्यकारी प्रमुख का पति और कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी कार में मौजूद थे।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि तीनों उसे घर छोड़ने के लिए निकले तभी रास्ते में उन्होंने एक दुकान से सिगरेट जैसी कोई चीज खरीदी और उसे दे दी। सिगरेट पीने के बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस ने बताया कि अगली सुबह पीड़िता को यौन उत्पीड़न का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव गोयल ने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर मंगलवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मेडिकल जांच रिपोर्ट तथा बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।’’

डैसकैम ने खोला राज

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे सुबह पांच बजे के करीब घर छोड़ा। पीड़िता ने बताया कि उसके निजी अंगों में चोट के निशान थे। इसके बाद उसने कार के डैशकैम की जांच की। इसमें आरोपियों की पूरी हरकत रिकॉर्ड थी। इसी आधार पर पीड़िता ने 23 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के लिए डैसकैम की रिकॉर्डिंग और कार से सैंपल भी इकट्टे किए हैं। एफएसएल टीम ने कार से अलग-अलग तरह के सबूत जुटाए हैं। ये सबूत आरोपियों को दोषी साबित करने में अहम रोल अदा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

'बच्चों को जबरन Santa बनाया तो खैर नहीं', इस जिले में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दी चेतावनी

लव मैरिज से नाराज भाई-जीजा ने आधी रात घर पर बोला धावा, बहू को घसीटा; CCTV में कैद हुई वारदात

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।