1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जीवन वापस लाने का किया दावा, मंदिर के पास बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर की हत्या, कहा- खुद को भगवान शिव का अवतार समझता था

जीवन वापस लाने का किया दावा, मंदिर के पास बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर की हत्या, कहा- खुद को भगवान शिव का अवतार समझता था

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 06, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Aug 06, 2023 03:56 pm IST

उदयपुर में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले एक शख्स ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मायके जा रही महिला को रोककर उसे पैरों और छाते से बुरी तरह से पीटा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजस्थान के उदयपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले एक शख्स ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई की गई। वीडियो में आरोपी 70 वर्षीय प्रताप सिंह खुद के भगवान शिव का अवतार होने का दावा किया और मायके जा रही एक 85 वर्षीय आदिवासी महिला को रोककर उसे पैरों और छाते से बुरी तरह से पीटते नजर आ रहा है।

हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त आरोपी के अलावा नाथू सिंह नाम का एक श्ख्स और दो नाबालिग वहां मौजूद थे, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया था। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के मुताबिक, "पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में खुद को भगवान शिव का अवतार समझता था। उसने खुद में जीवन वापस लाने की शक्ति होने का भी दावा किया। मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।"

बाल खींचा, छाती पर छाते से किया हमला
यादव ने बताया कि यह घटना शनिवार को सायरा थाना क्षेत्र के तरपाल गांव में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महादेव मंदिर के पास आदिवासी महिला की पिटाई करते, उसके बाल खींचते और उसकी छाती पर छाते से हमला करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद एक शख्स आरोपी से महिला को छोड़ने के लिए कह रहा है, जबकि दो नाबालिग घटना का वीडियो बना रहे हैं और आरोपी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलती है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।