1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 10वीं के छात्र ने अपनी बहन की मदद से क्लासमेट से किया रेप, VIDEO बनाया और स्कूल फ्रेंड्स के ग्रुप पर डाल दिया

10वीं के छात्र ने अपनी बहन की मदद से क्लासमेट से किया रेप, VIDEO बनाया और स्कूल फ्रेंड्स के ग्रुप पर डाल दिया

 Published : Jul 13, 2023 08:28 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 08:28 pm IST

पीड़िता और आरोपी एक प्राइवेट स्कूल में एक साथ कक्षा 10 में पढ़ते थे। वह और दोनों आरोपी एक ही ट्यूशन क्लास में जाते थे और दोस्त थे। पीड़िता के क्लासमेट्स ने सोशल मीडिया पर उसका आपत्तिजनक वीडियो देखा और इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी।

social media group- India TV Hindi
लड़के ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर स्कूल के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान के उदयपुर जिले के हिरण मगरी इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपनी बहन की मदद से 15 साल की लड़की का रेप किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है। हिरण मगरी थाने के प्रभारी (SHO) राम सुमेर मीणा ने बताया, ''आरोपी नशे का आदी है और इसलिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसकी बहन घर पर है। हमने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

बहन ने पीड़िता को अपने भाई के साथ कमरे में कर दिया बंद  

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता और आरोपी एक प्राइवेट स्कूल में एक साथ कक्षा 10 में पढ़ते थे। वह और दोनों आरोपी एक ही ट्यूशन क्लास में जाते थे और दोस्त थे। लड़का पीड़िता के पीछे पड़ा हुआ था। लड़का लड़की से अपना न्यूड वीडियो शेयर करने के लिए कह रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके तुरंत बाद, भाई-बहन ने एक प्लान बनाया और पीड़िता को एक कमरे में बुलाया जहां बहन ने उसे अपने भाई के साथ बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।

स्कूल के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल किया आपत्तिजनक वीडियो
पुलिस ने जांच शुरू कर दी और पॉक्सो तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट में जज के सामने पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया है। एसएचओ मीणा के मुताबिक, यह घटना अगस्त 2022 में हुई थी, लेकिन इसका पता तब चला जब आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे स्कूल के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया।

पीड़िता के क्लासमेट्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा और इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने लड़की के परिजनों को बुलाया और उन्हें मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने हिरण मगरी पुलिस स्टेशन में नाबालिग भाई-बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।