अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस (Michael Boulos) के साथ निजी भारत दौरे पर हैं। उनके राजस्थान दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। जानकारी के अनुसार, टिफनी ट्रंप आज चार्टर्ड विमान से जैसलमेर पहुंचेंगी।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का करेंगी दौरा
उनके जैसलमेर में दो दिन रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी जैसलमेर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके रुकने की व्यवस्था जैसलमेर के प्रसिद्ध लग्जरी होटल सूर्यागढ़ में किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
टिफनी ट्रंप का यह दौरा पूरी तरह निजी बताया जा रहा है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार से जुड़े होने के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उनके आगमन को लेकर लगातार समन्वय बनाए हुए हैं।
अक्षर धाम मंदिर भी जाएंगी टिफनी
भारत दौरे के दौरान टिफनी ट्रंप नई दिल्ली के अक्षर धाम मंदिर भी जाएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्षर धाम मंदिर की वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।
जैसलमेर को मिल सकती है और नई पहचान
राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र में टिफनी ट्रंप के इस दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके आगमन से जैसलमेर और आसपास के पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अतिरिक्त पहचान मिल सकती है।
योगेश गज्जा की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: