1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: वसुंधरा राजे स्कूटी पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंची, गंदगी देख पारा हो गया हाई

VIDEO: वसुंधरा राजे स्कूटी पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंची, गंदगी देख पारा हो गया हाई

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 19, 2024 04:54 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 05:01 pm IST

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिया।

वसुंधरा राजे स्कूटी पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंची- India TV Hindi
वसुंधरा राजे स्कूटी पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंची Image Source : INDIA TV

झालरापाटनः राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन कस्बे में में स्कूटी पर सवार होकर पहुंची और कस्बे में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वसुंधरा राजे कस्बे में गंदगी और अवस्थाओं को देख भड़क गईं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया।

पूर्व सीएम ने विकास कार्यों का जायजा लिया

जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह शुक्रवार को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान वसुंधरा राजे ने झालरापाटन शहर की गलियों में विभिन्न वार्डों में किए गए विकास कार्यों को देखा। उन्होंने स्कूटी की सवारी करते हुए सभी वार्डों में किए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

गंदगी का अंबार देख भड़की वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे कस्बे की गलियों में मार्गों पर निकली तो उनको पता लगा कि लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है और ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई है। साथ ही इलाके में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में वसुंधरा राजे ने नगर पालिका एवं पुलिस को व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। 

चार दिवसीय झालावाड़ दौरे पर हैं वसुंधरा राजे

स्कूटी पर सवार वसुंधरा राजे को क्षेत्र के लोगों ने पहली बार देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। इससे पहले वसुंधरा राजे ने कुछ इलाकों में बाइक पर भी सवार होकर दौरा किया था। गौरतलब है कि वसुंधरा राजे और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह चार दिवसीय झालावाड़ दौरे पर हैं। दौरे का आज दूसरा दिन था।

वसुंधरा राजे स्कूटी पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंची
Image Source : INDIA TVवसुंधरा राजे स्कूटी पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंची

बता दें कि वसुंधरा राजे झालरापाटन विधानसभा से लगातार पांच बार से विधायक हैं। वह साल 2003 से यहां की विधायक हैं। वह प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। वसुंधरा राजस्थान बीजेपी की कद्दावर नेता हैं और उनका प्रदेश में काफी जनाधार भी है। वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से सांसद हैं। 

रिपोर्ट- अनीश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।