1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Weather Update: राजस्‍थान के कई इलाकों में हुई भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी

Weather Update: राजस्‍थान के कई इलाकों में हुई भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Aug 04, 2022 01:03 pm IST,  Updated : Aug 04, 2022 01:03 pm IST

Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्‍य के बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा सहित अनेक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Rain- India TV Hindi
Rain Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • राजस्‍थान के कई इलाकों में भारी बारिश
  • राज्य के सभी हिस्सों में बारिश की चेतावनी
  • राजस्थान में भारी बरसात का दौर फिर लौटा

Weather Update: राजस्‍थान के कई इलाकों में मानसून की बारिश जारी है, जहां बीते 24 घंटे में पाली जिले में सबसे अधिक 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो-तीन दिन राज्‍य के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रतापगढ़ में सात सेंटीमीटर, अजमेर के विजयनगर में पांच सेंटीमीटर, राजसमंद के आमेट में चार सेंटीमीटर, अलवर के राजगढ़ में तीन सेंटीमीटर, चूरू के सुजानगढ़ में तीन सेंटीमीटर बारिश हुई। 

कल शाम से जयपुर में हो रही बारिश

राज्‍य के कई हिस्सों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में बूंदाबांदी का दौर कल शाम से जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्‍य के बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा सहित अनेक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही अगले एक-दो दिन में राज्‍य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

बरसात का दौर फिर लौटा

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया था कि गुरुवार को राजस्थान में भारी बरसात का दौर फिर लौट आएगा। इस दौरान पहले अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ कुछ इलाकों में भारी बरसात हो सकती है। जबकि जयपुर झुंझुनूं, करौली और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर जिलों में इस दौरान बादलों की गरज व बिजली की चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या बौछारें गिर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।