1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. दो भाइयों के बीच शराब के नशे में हुआ झगड़ा, छोटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

दो भाइयों के बीच शराब के नशे में हुआ झगड़ा, छोटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 13, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 06:43 pm IST

दौसा जिले में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। जानकारी के बीच दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया था।

छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या।- India TV Hindi
छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने ही दूसरे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला रविवार देर रात का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दो भाइयों के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया। इसी बीच बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में छोटे भाई की मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से बड़ा भाई फरार चल रहा है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

शराब के नशे में हुआ विवाद

दरअसल, बैजूपाड़ा थाना प्रभारी जगदीश शर्मा ने बताया कि जयप्रकाश (35) और उसका बड़ा भाई प्रेमचंद (40) घर पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। थाना प्रभारी जगदीश शर्मा ने बताया कि दोनों में बहस के बीच बड़े भाई प्रेमचंद ने ताव में आकर छोटे भाई जयप्रकाश पर हमला कर दिया। प्रेमचंद्र ने जयप्रकाश के सिर पर कुल्हाड़ी उठाकर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आनन-फानन में परिवार के सदस्य जयप्रकाश को सिकराय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

आरोपी की तलाश जारी

बैजूपाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि बाद में पुलिस की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया, साक्ष्य एकत्र किए और घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी जगदीश शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रेमचंद की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई हैं और आस-पास के गांवों और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय घर में और कौन-कौन मौजूद था और विवाद का असली कारण क्या था। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

गाड़ी में पेट्रोल भरवा रहे ड्राइवर की अचानक हुई मौत, धड़ाम से गिरा; CCTV में कैद हुई घटना

बाइक बचाने के चक्कर में गई शख्स की जान, ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।