गुरुवार, 2 जुलाई का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल संकेत दे रही है कि कल कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। इन राशियों को करियर, और आर्थिक मामलों में समेत जीवन के कई मामलों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। कल का दिन इन राशि वालों के लिए नए अवसरों के दरवाजे भी खोल सकता है। 2 जुलाई का दिन 3 राशियों के लिए सफलता के संकेत दे रही है। जानिए कौन सी हैं कल की लकी राशियां।
मिथुन राशि
आपके लिए कल का सवेरा बेहतरीन होगा। किसी अपने की परेशानी को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। खुद पर भरोसा बनाए रखेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इसके परिणामस्वरूप आपके मन में अपने पसंदीदा सब्जेक्ट को चुनने और अपनी स्टडी प्लान में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। जो महिलाएं अपना व्यवसाय कर रही हैं, वे कल जरा संभलकर रहे, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबार से जुड़ी कोई जरूरी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। सेहत के मामले में राहत मिलेगी। शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह राशि
आपके लिए कल का दिन सकारात्मक रहने वाला है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनने की संभावना है। दोस्त से अनबन खत्म होने और रिश्ते में मिठास बढ़ने के संकेत हैं। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। जीवन में बेहतर बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। कोई नया कॉन्टैक्ट मिलने से बहुत फायदा होगा। लवमेट एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। खान पान का ध्यान रखने से सेहत भी अच्छी रहेगी।
तुला राशि
गुरुवार का दिन तुला राशि वालों के लिए एनर्जेटिक रहने वाला है। इस राशि के कारोबारियों को बड़ा धन लाभ होने के संकेत हैं। आपसे बैर रखने वाले लोग आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। परिवार में नए मेहमान के आने के संकेत हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा होगा। पेंटर्स को किसी बड़ी प्रदर्शनी में पेंटिंग्स लगाने का मौका मिलेगा, जहां उनका काम खूब सराहा जाएगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: जुलाई में तुला और वृश्चिक राशि का हाल, पढ़ाई-करियर-पैसा और प्यार के मोर्चे पर मिलेगा किस्मत का साथ? जानिए