1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. कल इन 4 राशियों की बदलेगी तकदीर, ग्रहों की चाल दिलाएगी तरक्की, धन लाभ और खुशियां, ये हैं 5 जुलाई की लकी राशियां

कल इन 4 राशियों की बदलेगी तकदीर, ग्रहों की चाल दिलाएगी तरक्की, धन लाभ और खुशियां, ये हैं 5 जुलाई की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jul 04, 2026 07:23 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 07:23 pm IST

कल का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। 5 जुलाई 2026 को ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों का दिन शानदार बीतेगा। इन्हें करियर, धन और निजी जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। यहां विस्तार से जानिए कल की लकी राशियों के बारे में।

05 July 2026 Lucky Rashi - India TV Hindi
5 जुलाई 2026 की लकी राशियां Image Source : MAGNIFIC

5 जुलाई, रविवार का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। इस दिन कुछ राशियों को करियर, धन, रिश्तों और सफलता के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। तो चलिए जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं। 

  1. मेष राशि: आपके लिए कल का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर टीम वर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। कल फुरसत में प्रकृति के साथ कुछ सुकून के पल बिताएंगे। किसी दोस्त के घर पार्टी का निमंत्रण मिल सकता है। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। लोग आपने काफी प्रभावित होंगे।
  2. मिथुन राशि: आपके लिए कल का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है और छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। रिश्तों में मजबूती आएगी और महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा होगी। परिवार में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपकी कंपनी को किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिलेगा। म्यूजिक से जुड़े लोग किसी बड़े कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। दोस्तों से अपने बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा करेंगे। 
  3. सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। ड्राईफ्रूट या व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा होने के संकेत हैं। लव लाइफ में भी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव करने पर विचार करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। 
  4. कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए कल का दिन नए अवसर लेकर आएगा। ऑफिस में आपके ड्रेसिंग सेंस की सराहना होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कॉमर्स, एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। कार्यक्षमता में सुधार के संकेत हैं। कल फैमिली से प्यार और सपोर्ट मिलेगा। दोस्त बहुत ही मददगार साबित होंगे। ऑफिस में किसी कलीग से अच्छी जान पहचान होने के संकेत हैं।   

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रह 6 जुलाई को गुरु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, मिथुन-धनु सहित 3 राशियों को मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।