6 सितंबर 2026 को कुछ राशियों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते इन लोगों को करियर, धन, पढ़ाई और रिश्तों से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कुछ लोगों को नई नौकरी का मौका मिलेगा तो किसी को अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 4 राशियों के लिए रविवार का दिन बेहद लकी रहने वाला है। आइए जानते हैं 6 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियों का राशिफल।
मिथुन राशि
- कमाई के एक से अधिक साधन बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
- नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है।
- कारोबार को आगे ले जाने के लिए नई रणनीति तैयार करेंगे। निवेश से जुड़े मामलों में भी गति आएगी।
- दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
- छात्रों का प्रोजेक्ट पूरा होगा।
- किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे।
सिंह राशि
- आपकी योजनाओं को गति मिलेगी और काम समय पर पूरे करने में सफलता मिलेगी।
- किसी वरिष्ठ या बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलने से काम आसान होगा।
- छात्रों को पढ़ाई में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है।
- जॉब वालों को अच्छी खबर मिलने के साथ आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं।
- परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि
- किसी पुराने कर्ज से राहत मिलने पर मन को सुकून मिलेगा।
- नया काम शुरू करने का विचार बन सकता है और नई चीजें सीखने में आपकी रुचि बढ़ेगी।
- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।
- लेन-देन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है, लेकिन परिवार से जुड़े कामों पर खर्च भी हो सकता है।
- जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में भी सफलता मिलेगी।
- संतान की प्रगति से आपको खुशी मिलेगी।
मीन राशि
- नौकरी में ट्रांसफर या प्रमोशन को लेकर किसी से बातचीत होने और इसमें सफलता मिलने के संकेत हैं।
- लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर को बेहतर दिशा देने के लिए नई योजना बनाएंगे।
- अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है।
- आय के नए रास्ते मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- जीवनसाथी आपकी बातों को अच्छी तरह समझेंगे और रिश्ते मधुर बने रहेंगे।
- नया वाहन लेने का विचार बन सकता है और इसमें परिवार का सहयोग मिलेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: मेहनत के बाद भी करियर में नहीं मिल रही सफलता? गुरु की कमजोर स्थिति हो सकती है वजह, आजमाएं ये आसान उपाय