1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. अगस्त का पहला दिन 4 राशियों के लिए शुभ, अधूरे काम होंगे पूरे, करियर में तरक्की और धन लाभ के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

अगस्त का पहला दिन 4 राशियों के लिए शुभ, अधूरे काम होंगे पूरे, करियर में तरक्की और धन लाभ के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jul 31, 2026 07:45 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 07:45 pm IST

शनिवार, 1 अगस्त को बनने वाले शुभ योगों का लाभ कुछ राशियों को मिलने के संकेत हैं। करियर, कारोबार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सफलता के अवसर बन सकते हैं। जानिए कौन-सी हैं कल की लकी राशियां और इनके लिए कल का दिन कैसा रहेगा।

1 august 2026 Lucky Rashi, kal ki bhagyashli rashiyan, कल की भाग्यशाली राशियां- India TV Hindi
1 अगस्त 2026 की लकी राशियां Image Source : PINTEREST

1 अगस्त 2026, शनिवार का दिन कई ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। कल सावन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, शोभन योग और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। साथ ही शुक्र ग्रह भी कन्या राशि में गोचर करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का सकारात्मक असर कुछ राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि कल किन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रह सकता है। यहां पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल। 

वृष राशि

इन जातकों के लिए कल का दिन शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। जॉब वालों को लक्ष्य पूरा करने में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए अच्छी कमाई के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन राशि

शनिवार मिथुन राशि वालों के लिए नई संभावनाओं भरा हो सकता है। परिवार में आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर महिलाओं के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी मेहनत जारी रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने परिचित से मिला सहयोग फायदेमंद साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि

इन जातकों के लिए कल का दिन उपलब्धियां दिलाने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप समझदारी से सभी चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होने की संभावना है। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से अटका काम पूरा होने के योग हैं।

कुंभ राशि

आपके लिए कल का दिन नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। व्यवसाय में सुधार के साथ नए अवसर सामने आ सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कार्य स्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: भद्र महापुरुष राजयोग में शुरू हो रहा अगस्त, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बड़ा धन लाभ होने के योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।