1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 1 May 2026 Ka Rashifal: वैशाख पूर्णिमा का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, पढ़ें दैनिक राशिफल

1 May 2026 Ka Rashifal: वैशाख पूर्णिमा का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 01, 2026 06:21 am IST,  Updated : May 01, 2026 06:24 am IST

1 May 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 13 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

1 May 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 13 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 36 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैशाख पूर्णिमा है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 1 मई 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से बड़ी खुशखबरी मिलेगी और आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रतियोगी छात्र कोशिश करते रहें, सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि- 

आज आपका दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप कुछ नया सीखेंगे। आपकी कड़ी मेहनत और कार्य करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नई गतिविधियों में भाग लेंगे और पढ़ाई की तरफ रुझान बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में बढ़िया मुनाफा होगा। इस राशि के जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही सफलता मिलने के योग है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिलायेगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन महसूस हो सकता है। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे। आज आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। भरोसेमंद और खास व्यक्ति आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि- 

आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। आज आपको नयी जानकारी मिलेगी यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आज अध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। अपने प्रिय लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा होगा। सेहत के मामले में दिन रहेगा। 

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने लिए अच्छा मौका मिलेगा। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की सख्त जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर अपने सीनियर्स से विचार-विमर्श करेंगे। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी औपचारिक आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में अच्छा सामंजस्य बढ़ेगा जिससे आपको भी ख़ुशी होगी। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। असंभव सा लगने वाला काम भी आज पूरा हो जाएगा साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से ख़ुशी मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता बनाये रखें। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे। 

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि- 

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहने वाला है। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। अपने स्वभाव में धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आज आपको किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों लोगों को फायदा होगा। आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा और आज आपके फालतू खर्चे कम होंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते है। किसी विशेष काम में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। आज जरूरी काम को लेकर उस विषय के जानकार व्यक्ति से विचार विमर्श करेंगे और योजना बनाएंगे। आपकी कार्य योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी परेशानी आज समाप्त हो जाएगी। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज किसी कोर्ट कचहरी के मामले में पड़ने से आपको बचना चाहिए। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि- 

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी फिल्म में गाने का मौका मिल सकता है। आज किसी सामाजिक कार्यशाला में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका नया काम शुरू हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें तो आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है जो आपके बहुत ही काम आएगी। आज कुछ पुरानी बातें आपको याद आ सकती हैं।आज आपकी आर्थिक स्थिति अछ्छी रहेगी। आज आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहने वाला है। आज आपका व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आयेगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके लिये फेवरेबल होने वाला है। आज आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आप अपने सभी काम मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय निकल पाना मुश्किल होगा। लेकिन काम समय से पूरा होने से आपको ख़ुशी भी होगी। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता मिलने के योग भी हैं। आपके लिए जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vat Savitri Vrat 2026: मई में किस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? जान लें सही डेट और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।