11 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस खास दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए अवसर बन सकते हैं। किसी को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने की उम्मीद है, तो किसी को अपनी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन किन राशि के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरस सकती हैं। यहां पढ़िए रविवार की लकी राशियों का राशिफल।
- मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कारोबार करने वालों को तरक्की के मौके मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उनके पुराने कार्यों के लिए प्रशंसा मिल सकती है। बच्चों के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी परिवार में खुशी ला सकती है। नया सामान खरीदने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।
- सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी भूमिका प्रभावशाली रह सकती है। व्यावसायिक कौशल में निखार आएगा और आप अपने काम को अधिक समझदारी से पूरा करेंगे। पद और आमदनी में बढ़ोतरी के नए रास्ते खुलने की संभावना है।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार खुशियां लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से कामकाज में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम समय पर निपटा सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग भी मिलेगा।
- धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। कारोबार में कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। कोर्ट केस से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। लोन लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल बताया गया है। शाम परिवार के साथ हंसी-खुशी में बीत सकती है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: Navratri Vrat Vidhi: नवरात्रि का व्रत कैसे रखें? जानिए पूजा की विधि, फलाहार की लिस्ट और सभी जरूरी नियम