1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा रविवार का दिन, हर कदम पर मिलेगी कामयाबी, ये हैं कल की भाग्यशाली राशियां

इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा रविवार का दिन, हर कदम पर मिलेगी कामयाबी, ये हैं कल की भाग्यशाली राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jul 11, 2026 10:26 pm IST,  Updated : Jul 11, 2026 10:26 pm IST

कल 12 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए भाग्य का साथ मजबूत रहेगा। इन राशियों के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और परिवार का सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए कौन सी हैं कल की 4 भाग्यशाली राशियां, जिनके लिए कल का दिन रहने वाला है खास।

12 July 2026 Lucky Rashi, kal ki bhagyashli rashiyan, Lucky Zodiac Signs 12 July 2026- India TV Hindi
12 जुलाई 2026 की लकी राशियां Image Source : PINTEREST AND CANVA

12 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रह नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण कुछ जातकों को करियर, व्यापार, परिवार और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के साथ ही नए अवसरों के रास्ते भी खुल सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मेष समेत इन 4 राशि के जातकों के लिए कल का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियों के बारे में।

मेष राशि

कल का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और खुशियों से भरा रह सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी नई जगह जाने का अवसर मिल सकता है। नए अनुभव आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे। जरूरतमंद की सहायता करने से मन को संतुष्टि मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

मिथुन राशि

कल का दिन आपके लिए सफलता के नए अवसर लेकर आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। अपनी ऑफिशियल फाइलें और पेपर वर्क कंप्लीट रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा करने से मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।

सिंह राशि

कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर और कार्यक्षेत्र के बीच अच्छा संतुलन बनाकर चलेंगे, जिससे सभी काम आसानी से पूरे होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों और करीबियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कल आपके लिए तरक्की और उपलब्धियों का दिन साबित हो सकता है। आपकी कार्य क्षमता में सुधार आएगा और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत और लगन से किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। खेलकूद या किसी प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए बनेगा राजयोग जैसा शुभ संयोग, मिलेगा प्यार, पैसा और करियर में उछाल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।