12 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बीच किसी को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, तो किसी के लिए आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक संकेत हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि किन राशियों के लिए सोमवार का दिन खास रह सकता है। पढ़िए 12 अक्टूबर 2026 का लकी राशिफल।
- मेष राशि: नवरात्रि का दूसरा दिन आपके लिए अनुकूल रहने के संकेत हैं। आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसे समय पर पूरा कर सकते हैं। करियर से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है। कॉमर्स स्टूडेंट्स को मार्केटिंग की बारीकियां समझने के लिए शिक्षकों से मदद मिलेगी। मेहनत, धैर्य और समझदारी से आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगाएं।
- वृष राशि: सोमवार के दिन आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर लोग आपकी राय को महत्व देंगे। किसी खास व्यक्ति से बातचीत होने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के साथ कमाई के नए रास्ते भी मिल सकते हैं। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। मां दुर्गा की आरती करने से व्यापार में वृद्धि की कामना कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रह सकती है।
- सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी और कोई चिंता दूर हो सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और वे अपने लक्ष्य पर ध्यान दे पाएंगे। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करने से रुके काम पूरे करने के लिए धैर्य और पॉजिटिविटी बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।
- मकर राशि: आपके लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में योगदान देने का मौका मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलने से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यस्तता के कारण खुद के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन काम समय पर पूरा होने से संतुष्टि मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: नवरात्रि के दूसरे दिन जरूर करें ये खास उपाय; करियर, शादी और संतान से जुड़ी मनोकामना पूर्ति के लिए बताए हैं कारगर