Thursday, December 11, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 14 Nov 2025 Rashifal: शुक्रवार का दिन मिथुन-सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए रहेगा सुखद, मां लक्ष्मी बरसाएंगी इनपर कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

14 Nov 2025 Rashifal: शुक्रवार का दिन मिथुन-सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए रहेगा सुखद, मां लक्ष्मी बरसाएंगी इनपर कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

14 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 26 मिनट तक वैधृति योग रहेगा।चलिए जानते हैं कि आज किन राशियों के लिए आज का दिन चुनौती भरा होगा और किसके लिए सफलता के योग बन रहे हैं।

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Naveen Khantwal Published : Nov 14, 2025 06:17 am IST, Updated : Nov 14, 2025 06:17 am IST
Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK आज का राशिफल

14 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 26 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ आज रात 9 बजकर 21 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं आज के सितारे।

मेष राशि: धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनायेंगे

आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आज आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे, तो किस्मत से आपको उसका पूरा फल जरूर मिलेगा। आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:6

वृष राशि: मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको ही फायदा होगा। किसी भी काम को करने में पूरा मन लगेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको नए काम को करने के लिये कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आज खुद को शांत रखने की भी कोशिश करेंगे। आज नए कामों को शुरु करने की प्लानिंग करेंगे। आपको परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। आज आपको किसी सेमिनार में बतौर अतिथि बुलाया जा सकता है। वहां लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:8

मिथुन राशि: आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेना अच्छा रहेगा। आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के साथ बैठकर बात करने से पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन आज बेहतर बना रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।ब्राह्मण को आदरपूर्वक भोजन करायें, कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 9

कर्क राशि: समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिलने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो वह जरुर पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने का मन बनायेंगे। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। करियर को आगे बढाने में की गई मेहनत रंग लायेगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। 

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:4

सिंह राशि:  नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा लाभ होगा। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:4

कन्या राशि: आज आपको धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको ऑफिस के अधिकारियों के साथ ताल-मेल बनाकर कार्य करने की जरुरत है। आज आपको धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आज किसी पुराने कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आपको दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए। दिनभर के कार्यों से आज आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। आज आप सोशल साईट पर समय बिताने के वजाय कार्यों पर ध्यान दे तो अच्छा रहेगा। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1

तुला राशि: पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े  लोगों के लिये आज का दिन बेहद अच्छा है। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आज घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। संतान की ओर से खुशियाँ प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:2

वृश्चिक राशि: किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से वह तय वक्त में पूरा हो जायेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे। कला व अभिनय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:4

धनु राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। जीवनसाथी से आज कोई खास खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बनी रहेगी। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। 

शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक:1

मकर राशि: किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनायेगा। आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता भी मिलेंगी। 

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 2

कुम्भ राशि: जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। करोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप अपने ज्यादातर कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा। कई दिनों से रुके हुएकार्य पूरे होंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 7

मीन राशि: अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आय बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। 

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Shani Margi 2025: शनि मार्गी से सुधरेगी 2 राशियों की आर्थिक स्थिति, 28 नवंबर के बाद मां लक्ष्मी रहेंगी इनपर मेहरबान

इन 5 संकेतों के मिलने पर बदल जाता है भाग्य, शुरू होता है अच्छा समय

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें राशिफल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement