17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कल 4 राशियों को जीवन के ज्यादातर मोर्चों पर शुभ संकेत मिलने की संभावना है। कल कई लोगों को करियर, शिक्षा, नौकरी और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे 4 भाग्यशाली राशियां, जिनके लिए कल का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है।
वृषभ राशि
कल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों से सराहना या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अधूरे काम पूरे होने के साथ कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लिए कल का दिन उपलब्धियों भरा रह सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी प्रतिष्ठित कंपनी से अच्छा अवसर मिल सकता है। राजनीति, प्रशासन या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपकी बातचीत और व्यक्तित्व दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए कल का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी। विदेश से नौकरी या बेहतर पैकेज का प्रस्ताव मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा। साइंस के स्टूडेंट्स के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा, परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके हुए काम भी आगे बढ़ सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए कल का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से अनुकूल रहने के संकेत हैं। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है, खासकर ऑटो पार्ट्स, मोबाइल या लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रह सकता है। कोई अनुभवी व्यक्ति आपके नए काम में मददगार साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों की मौज, करियर और धन लाभ के प्रबल योग