1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 18 Nov 2025 Rashifal: स्वाती नक्षत्र और मास शिवरात्रि पर ग्रहों का प्रकोप! कई राशियों को छोटी गलती भी पड़ेगी भारी, ऑफिस -घर में बढ़ेगी टेंशन, पढ़िए आज का राशिफल

18 Nov 2025 Rashifal: स्वाती नक्षत्र और मास शिवरात्रि पर ग्रहों का प्रकोप! कई राशियों को छोटी गलती भी पड़ेगी भारी, ऑफिस -घर में बढ़ेगी टेंशन, पढ़िए आज का राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Nov 18, 2025 06:17 am IST,  Updated : Nov 18, 2025 06:18 am IST

18 November 2025 Ka Rashifal: आज चतुर्दशी तिथि, सौभाग्य योग और स्वाती नक्षत्र का संयोजन कई राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आया है। किसी को नई सफलता मिलेगी, तो किसी को करियर में बड़ा अवसर। स्वास्थ्य, धन, रिश्तों और नौकरी-बिजनेस से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत राशिफल यहां पढ़ें।

18 November 2025 ka Rashifal - India TV Hindi
18 नवंबर 2025 का राशिफल Image Source : INDIA TV

18 November 2025 Ka Rashifal: आज 18 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जायेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि व्रत है। जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा। 

मेष राशि: ऑफिस में सतर्क रहें

आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वे आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। गर आप एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। बच्चों के करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

शुभ रंग :गुलाबी

शुभ अंक : 1

वृष राशि: सफलता और सम्मान का दिन

आज कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखने की जरुरत है। मित्रों से मिलने उसके घर जायेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज लवमेट एक दुसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में नयापन आयेगा। छात्रों को एग्जाम से रिलेटेड कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

शुभ रंग :काला
शुभ अंक : 2

मिथुन राशि: नए काम की शुरुआत

आज आप किसी नए काम को करने की सोचेंगे। करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार है। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे। बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ेगी।

शुभ रंग :पीच
शुभ अंक : 5

कर्क राशि: करियर में नए अवसर

आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच हितकर साबित होगी। आज बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से सहमत होंगे।

शुभ रंग :नारंगी
शुभ अंक : 8

सिंह राशि: धन लाभ और सहयोग

आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। अपने काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

शुभ रंग :मैजेंटा
शुभ अंक : 9

कन्या राशि: काम में सफलता

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। प्लान सफल रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। कोई गंभीर बात या विचार आपके मन में चलता रहेगा।

शुभ रंग :पीला
शुभ अंक : 3

तुला राशि: फायदेमंद रहेगी काम से जुड़ी यात्रा 

आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आज आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा।

शुभ रंग :पीच
शुभ अंक : 7

वृश्चिक राशि: किस्मत होगी मेहरबान

आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी।

शुभ रंग :हरा
शुभ अंक : 5

धनु राशि: रुके काम बनेंगे

आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ता बेहतर होंगे। आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा।

शुभ रंग :हरा
शुभ अंक : 2

मकर राशि: आय के नए स्रोत

आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी।

शुभ रंग :ग्रे
शुभ अंक : 8

कुम्भ राशि: व्यापार में वृद्धि

आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग :नीला
शुभ अंक : 5

मीन राशि: तरक्की के नए रास्ते

आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा।

शुभ रंग :लाल
शुभ अंक : 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

घर के मुख्य द्वार पर रखें ये खुशबूदार पौधे, धन को करते हैं आकर्षित, कभी नहीं आने देते गरीबी

Maas Shivrtri Upay: बिजनेस को लग गई है नजर या अटक रहे हैं सरकारी काम? मास शिवरात्रि पर कर लें ये उपाय, बनने लगेगा हर काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।