1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. रविववार के दिन सिंह समेत 4 राशियों पर होगी मां महागौरी की कृपा, कमाई से करियर तक शुभ संकेत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

रविववार के दिन सिंह समेत 4 राशियों पर होगी मां महागौरी की कृपा, कमाई से करियर तक शुभ संकेत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Oct 17, 2026 06:36 pm IST,  Updated : Oct 17, 2026 06:36 pm IST

18 अक्टूबर को कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ, कारोबार में सफलता और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जानिए किन 4 राशियों के लिए दिन खास रहने की संभावना है और किन मामलों में किस्मत साथ दे सकती है।

18 october 2026 Lucky Rashi, kal ki bhagyashli rashiyan- India TV Hindi
कल की भाग्यशाली राशियां Image Source : PINTEREST

18 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है। किसी को कारोबार में अच्छी डील मिलने के संकेत हैं, तो किसी को प्रतियोगी परीक्षा और कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने और पारिवारिक सहयोग से आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 4 राशियों के लिए रविवार का दिन भाग्यशाली रह सकता है। आइए जानते हैं कल की लकी राशियों का राशिफल। 

  1. वृषभ राशि: आपके लिए कल का दिन कई मामलों में अनुकूल रह सकता है। कारोबार से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव मिलने की संभावना है। व्यावसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने पर अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाना भी फायदेमंद रहेगा।  आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। बड़े फैसले लेते समय अपनी सूझबूझ पर भरोसा रखें।
  2. सिंह राशि: इन जातकों के लिए कल का दिन मेहनत का सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं, हालांकि उन्हें अपनी तैयारी जारी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखने से लंबित काम पूरे करने में मदद मिलेगी। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में पुराने प्रयासों का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और साथ में अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
  3. कन्या राशि: आपके लिए व्यापार और करियर के लिहाज से अच्छा कल का दिन रह सकता है। कारोबार की गति बेहतर बनी रहेगी और नई जानकारियां हासिल करने से भविष्य में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मीडिया और ऑनलाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 
  4. कुंभ राशि: 18 अक्टूबर का दिन इन जातकों के लिए नई उपलब्धियों की दिशा में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है। कारोबार में किसी बड़ी कंपनी के साथ डील फाइनल होने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में चल रहे प्रोजेक्ट पूरे होने से राहत मिल सकती है। इससे दूसरे जरूरी कामों पर ध्यान देने का समय मिलेगा। घर में नवीनीकरण को लेकर परिवार के साथ चर्चा हो सकती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: गाय, गुरु के साथ ही इन 7 पर गलती से भी नहीं लगाना चाहिए पैर, चाणक्य नीति में इन्हें बताया गया है पूज्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।