1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 24 Nov 2025 Rashifal: मार्गशीर्ष चतुर्थी पर मेष-कर्क-सिंह राशियों की किस्मत चमकेगी, कन्या और तुला का भाग्य होगा प्रबल, जानें 12 राशियों का आज का पूरा राशिफल

24 Nov 2025 Rashifal: मार्गशीर्ष चतुर्थी पर मेष-कर्क-सिंह राशियों की किस्मत चमकेगी, कन्या और तुला का भाग्य होगा प्रबल, जानें 12 राशियों का आज का पूरा राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Nov 24, 2025 06:16 am IST,  Updated : Nov 24, 2025 08:00 am IST

24 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ सोमवार का शुभ संयोग बन रहा है। ग्रहों की स्थिति करियर, धन और रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाली है। रवि योग, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत के कारण यह दिन सभी 12 राशियों के लिए विशेष फलदायी हो सकता है।

24 November 2025 ka Rashifal - India TV Hindi
24 नवंबर 2025 का राशिफल Image Source : INDIA TV

24 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 54 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। ग्रहों की शुभ स्थिति करियर व्यवसाय और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि: इच्छाओं की पूर्ति और शिक्षा में सफलता

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरा होने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आप उच्च शिक्षा के लिए हाई प्रोफाइल संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य पर आप धन खर्च करेंगे। भूमि संबंधी कार्यों में आपके लिए लाभ के योग हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। आपको परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। आज आप किसी प्रकार का पारिवारिक फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।

शुभ अंक-5
शुभ रंग- सिल्वर

वृष राशि: निर्णय क्षमता मजबूत और धन लाभ

आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। व्यापारियों को व्यापार से रिलेटेड यात्रा होने के योग हैं। इस यात्रा से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे। परिवारजनों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- यैलो

मिथुन राशि: सावधानी जरूरी, नए रोजगार के अवसर

आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने प्रियजनों और परिवार के बड़ों से सलाह लेकर ही कोई व्यवसाय से संबंधित निर्णय लेंगे। किसी तरह के पैसों के लेन-देन में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप कोई मकान या जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए आज अच्छा रिश्ता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। सरकारी योजनाओं से आज आपको लाभ मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- ब्लू

कर्क राशि: व्यापार में लाभ और पारिवारिक खुशी

आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यापार में बड़े लाभ की उम्मीद है। नई व्यापारिक योजनाएं बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। उच्च स्तरीय शिक्षा में आपकी संतान के एडमिशन लेने की खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आय के अनेक स्रोत मिलेंगे। आज आप परिवार सहित किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- पिंक

सिंह राशि: करियर में उपलब्धि और खर्चों में वृद्धि

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको किसी प्रकार के लेन-देन के मामले में स्पष्टता रखनी होगी। संतान के करियर में विशेष उपलब्धि मिलने से आपको खुशी मिलेगी। काफी दिनों से स्टार्टअप शुरू करने का प्लान पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आज आप एक अच्छे टीम लीडर साबित होंगे। आज आपको किसी भी बात को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार करने से बचना होगा। आज आपके पारिवारिक खर्चे बढ़ेंगे। आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- रेड

कन्या राशि: आर्थिक मजबूती और व्यापारिक सौदे

आज आपका दिन लकी रहने वाला है। आप व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, आज किसी प्रकार की बिजनेस डील हो सकती है। घर के कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपको कार्यों को और बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए उत्साहित करेगा। पहले दिए किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके फेवर में आएगा। महिलाएं आज किचन में काम करते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- पिंक

तुला राशि: नए संपर्क और व्यापार में उन्नति

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आज आपके व्यापार में उन्नति होने के योग बने हुए है। किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान निकालने में सफल होंगे, परिवार के सदस्यों में ताल-मेल बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सफलता मिलने के योग है। आपका मन सामाजिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई खुशखबरी देंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- ब्लैक

वृश्चिक राशि: ऊर्जा बढ़ेगी और अटके काम पूरे होंगे

आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। आपको अपने कुछ पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियों को आज आप बखूबी निभाएंगे। अपने सीनियर्स के साथ कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। कार्य स्थल पर आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी सहकर्मी के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी तरह का निवेश करने का मन बनाएंगे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- ग्रीन

धनु राशि: नौकरी में सफलता और आर्थिक लाभ

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको नौकरी से रिलेटेड कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा थी। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का अपने कार्यों में बढ़िया प्रदर्शन रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ होने के योग हैं। संतान के किसी जरूरी काम को लेकर आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- ब्राउन

मकर राशि: नौकरी के अवसर, दोस्तों का मिलेगा साथ

वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आएगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से खुशियां मिलेंगी। आज आपको कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। तकनीक और संचार से जुड़े लोगों को कुछ नए अवसर मिलने की संभावना है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- क्रीम

कुम्भ राशि: सफलता, सहयोग और पारिवारिक लाभ

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, बस थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे वह अपना कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। आपका वैवाहिक जीवन खूबसूरत रहेगा। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। आप अपने क्रोधी स्वभाव से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सैफ्रॉन

मीन राशि: कार्यस्थल पर प्रशंसा, सेहत रहेगी दुरुस्त

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। मीडिया और जनसंचार से जुड़े लोगों को उनके काम के लिए प्रसिद्धि मिलेगी। अगर आप लेखक है और कोई किताब लिखना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। सेहत के मामले में आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन उत्साह से भरा रहेगा। ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- ग्रे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: सप्ताह में किस दिन क्या खरीदना शुभ, क्या खरीदने से बचें? जानें दिनवार खरीददारी के ज्योतिषीय नियम

Grah Gochar 2026: ग्रहों की चाल बदलते ही बढ़ेंगी 3 राशियों की मुश्किलें, नए साल 2026 में आर्थिक हानि और चुनौतियां मिलने के संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।