1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 26 अगस्त को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, आर्थिक लाभ समेत हर कदम पर मिलेंगे सफलता के संकेत, ये हैं कल की भाग्यशाली राशियां

26 अगस्त को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, आर्थिक लाभ समेत हर कदम पर मिलेंगे सफलता के संकेत, ये हैं कल की भाग्यशाली राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Aug 25, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 06:48 pm IST

कल कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। 4 राशि को जातकों के लिए नौकरी का अच्छा ऑफर मिलने, बिजनेस में नई शुरुआत और आर्थिक लाभ के योग हैं। जानिए कल का दिन कौन-कौन सी राशियों के लिए लकी हो सकता है।

kal ki bhagyashli rashiyan, कल की भाग्यशाली राशियां, कल की लकी राशियां- India TV Hindi
26 अगस्त 2026 की लकी राशियां Image Source : PINTEREST

26 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के प्रभाव से इन राशियों को हर कदम पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कहीं नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी, तो कहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए दिन खुशियों और सफलता से भरा रह सकता है। तो पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल। 

सिंह राशि: सफलता के बनेंगे योग

आपके लिए कल का दिन काफी लकी रहने वाला है। व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ किसी बड़ी बिजनेस डील से खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपके काम को बेहतर बनाने में मदद करेगा। पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम भी आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम संबंधों में चल रही अनबन खत्म होने के संकेत हैं।

धनु राशि: नौकरी में मिल सकता है मौका

कल का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। नौकरी वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। कार्यों को समय पर पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। तकनीक और संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर हाथ लग सकते हैं। पार्टनर के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मकर राशि: करियर में शुभ समाचार

मकर राशि के लिए दिन शानदार रहने वाला है। नौकरी से जुड़ी जिस खबर का इंतजार था, वह कल मिल सकती है। आर्थिक लाभ के भी संकेत हैं। पार्टनर से कोई उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।नौकरी तलाश रहे लोगों को दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिल सकती है। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के प्रदर्शन की सराहना होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि: काम की होगी तारीफ

आपके लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। मीडिया तथा जनसंचार से जुड़े लोगों को अपने काम के लिए पहचान मिल सकती है। आप लेखन के क्षेत्र में कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में रह सकता है। ऑफिस के काम से होने वाली यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन शानदार रहने वाला है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: मंगला गौरी व्रत की शुरुआत के बाद कितने साल निभाएं ये परंपरा, जानें इसकी अवधि को लेकर क्या है धार्मिक मान्यता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।