26 जून 2026, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति 5 राशि के जातकों के लिए विभिन्न मोर्चे पर सफलता के संकेत दे रही है। इन जातकों को करियर, कारोबार, धन लाभ और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कल की लकी राशियों के बारे में जिन पर किस्मत मेहरबान रह सकती है।
मेष राशि
आपके लिए शुक्रवार कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। जॉब वालों को नए अवसर मिल सकते हैं।
वृष राशि
आपके लिए कल का दिन शानदार रहेगा। कारोबार में नए संपर्क बनने की संभावना है। टेक्नीकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है। करियर से जुड़े नए मौके मिल सकते हैं और लंबित काम पूरे होने से राहत मिलेगी। घर में किसी अहम व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा।
सिंह राशि
कल का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। काम में जीवनसाथी की मदद आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और पारिवारिक माहौल भी सुखद बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लवमेट आज किसी हिल स्टेशन पर घूमने जायेंगे।
कन्या राशि
आपके लिए कारोबार में लाभ के मजबूत संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में नए मेहमान के आने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच फायदेमंद साबित होगी। स्टेशनरी का काम करने वालों को अच्छा लाभ होगा। शैक्षणिक काम मन लगेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि
आपके लिए दिन भाग्य का साथ लेकर आएगा। आय के नए स्रोत मिलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। ऑफिस में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। लाइफ पार्टनर भी आपकी तारीफ करेंगे, इससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। आज पहले से ज्यादा तंदुरुस्त महसूस करेंगे। लवमेट्स के किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने के संकेत हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: आषाढ़ का महीना कब से लगेगा? साधना और जप-तप के लिए क्यों माना जाता है श्रेष्ठ, जानिए महत्व और नियम