1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 27 May 2026 Ka Rashifal: 3 साल बाद आया कमला एकादशी का महासंयोग, रातों-रात जागेगी कुंभ समेत इन राशियों की सोई किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

27 May 2026 Ka Rashifal: 3 साल बाद आया कमला एकादशी का महासंयोग, रातों-रात जागेगी कुंभ समेत इन राशियों की सोई किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : May 27, 2026 06:14 am IST,  Updated : May 27, 2026 06:14 am IST

27 May 2026 Ka Rashifal: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशियों को सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। चलिए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

27 May 2026 Ka Rashifal- India TV Hindi
27 मई 2026 का राशिफल Image Source : INDIA TV

27 May 2026 Ka Rashifal: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल द्वादशी तिथि चल रही है। आज देर रात 3 बजकर 25 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज पुरुषोत्तमी एकादशी का व्रत किया जायेगा। यह एकादशी व्रत 3 साल में एक बार पड़ता है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक-3

वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज सेहत के मामले में सब बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- ग्रीन
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को बताएंगे, घरवाले इस पर विचार भी करेंगे। इस राशि के कैमिस्ट शॉप वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनाएंगे। महिलाएं आज रसोईघर में व्यस्त रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जायेगा। आपका पुराना दोस्त आपको फोन कर के सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन मिली जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। आपके काम की शिकायत हो सकती है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- ऑरेंज
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। वकीलों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, नया केस हाथ लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छी मूवी देखने का मन बनायेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बुरा ना मानें, दोस्ती मजबूत होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

  • शुभ रंग- ब्लू
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिये अपनी बेहतरीन राय देंगे। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेंगी। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

  • शुभ रंग- येलो
  • शुभ अंक-5 

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपनी पढ़़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपकी धन धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 7 जून का विष्कुंभ योग लाएगा मुश्किलें, संभल जाएं ये 3 राशियां, नौकरी-कारोबार-रिश्तों में बढ़ेगी टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।