1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. रविवार के दिन इन 4 राशियों के पक्ष में रहेंगे हालात, कामयाबी मिलने के साथ आर्थिक मजबूती के योग, ये हैं 27 सितंबर की लकी राशियां

रविवार के दिन इन 4 राशियों के पक्ष में रहेंगे हालात, कामयाबी मिलने के साथ आर्थिक मजबूती के योग, ये हैं 27 सितंबर की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Sep 26, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Sep 26, 2026 06:30 pm IST

रविवार के दिन 4 कुछ राशियों के हाथ सुनहरा मौका लग सकता है। 4 राशि के लिए खुशियों का रास्ता खुल सकता है। इन्हें मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के साथ करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। जानें कौन सी हैं 27 सितंबर 2027 की लकी राशियां।

27 september 2026 Lucky Rashi, कल लकी राशियां, 27 सितंबर 2026 की लकी राशियां- India TV Hindi
27 सितंबर 2027 की भाग्यशाली राशियां Image Source : PINTEREST

रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए नई उम्मीद और सफलता के मौके लेकर आ सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने के संकेत हैं। कारोबार में बड़ी डील से आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को परिवार की ओर से खुशखबरी मिलने से दिन और भी खास हो जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उन 4 लकी राशियों के बारे में, जिनके लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। यहां पढ़िए 27 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियों का राशिफल। 

  1. मेष राशि: आपके लिए 27 सितंबर का दिन उत्साह से भरा रह सकता है। छात्रों को पढ़ाई से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। कारोबारियों को बड़ी डील मिलने से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। लेकिन मनोरंजन पर खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।
  2. वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सामने कई काम होंगे, जिनमें कुछ नए काम शुरू करने के साथ पुराने कार्यों को पूरा करना पड़ सकता है। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए धन लाभ के भी संकेत हैं।
  3. सिंह राशि: आपके लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा होगा। आप जिस काम को लेकर उत्साहित हैं, उसे समय पर पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आय के नए साधन बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आर्थिक मामलों में माता-पिता और दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा।
  4. मीन राशि: 27 सितंबर का दिन मीन राशि वालों के लिए अनुकूल रह सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत को लेकर उत्साहित रहेंगे और मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानेंगे। आपकी काबिलीयत की वजह से नई पहचान मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कारोबारियों को फायदा होने के संकेत हैं। संतान की ओर से नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ सकती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: ये 5 ऋण परेशानियों का बनते हैं कारण, जीवन सुख-शांति से बिताना है तो इन कर्ज को जरूर उतारें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।