1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 31 March 2026 ka Rashifal: इन राशियों के लिए बेहद मंगलकारी रहेगा आज का दिन, बजरंगबली की कृपा से दूर होगा हर संकट, पढ़ें दैनिक राशिफल

31 March 2026 ka Rashifal: इन राशियों के लिए बेहद मंगलकारी रहेगा आज का दिन, बजरंगबली की कृपा से दूर होगा हर संकट, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 31, 2026 06:19 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 06:19 am IST

31 March 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

31 March 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 21 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज महावीर जयंती भी है। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी सुखद हो जायेगा। व्यापार में लाभ होने के शुभ संकेत हैं।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

वृष-

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाएंगे। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। आपके मन में कुछ बड़ा करने का विचार आयेगा। आज भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल जायेगी। आज कुछ पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि बढ़ेगी। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

मिथुन-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। रचनात्मक कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को नई स्टोरी लिखने के लिए मिल सकती है। आज आपका करियर नये रूप में उभरेगा। साथियों से मदद मिल सकती है। पार्टनर के सहयोग से आप सफल हो सकते हैं। आज के दिन गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा। अविवाहित लोगों के लिए आज शादी का प्रपोजल भी आ सकता है। आज आपको नए आभूषण खरीदने के विचार आ सकते है। परिवार वातावरण सुखमय रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

कर्क-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय उस पर एक्शन लेना बेहतर होगा। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें, तो बेहतर होगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

सिंह- 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उस काम में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आज बात सोच-विचार कर ही कहें, वरना थोड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज शाम का वक्त आप धार्मिक और दान पुण्य के कामों मे बीताएंगे मन को शांति मिलेगी। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

कन्या-

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कहीं से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए अवसरों का फायदा आपको मिलेगा। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

तुला- 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अगर आप काम को करते समय अपने मन को शांत रखेंगे, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के लोग आज अपनी फैमिली में अपने रिश्ते के बारे में बात करेंगे जल्द ही शादी तय हो सकती है। आज मनोरंजन मूवी वगैरह के चक्कर में फालतू खर्चे भी हो सकते हैं। आपका जिगरी दोस्त घरेलू परिस्थिति के कारण थोड़ा परेशान हो सकता है आप उसके साथ समय बिताएं उसे बहुत हिम्मत मिलेगी। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएंगे। आज आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे। मानसिक तौर पर खुद को स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे। आपके मन की सारी शंकाएं दूर होगी। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। आपकी बातों का गहरा असर भी लोगों पर होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 7

धनु-

आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं, जिसमें आप सफल होंगे। आज आपको कुछ विशेष अवसरों का फायदा मिलेगा। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करने से आपको मनोबल बढ़ेगा। आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। आज आप नए कारोबार की रूपरेखा तैयार करेंगे। किसी खास व्यक्ति से आप अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

मकर-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। मन में किसी मामले को लेकर थोड़ी बेचैनी हो सकती है। मन भटक सकता है। आज आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में आपको गलतफहमी हो सकती है। धैर्य रखने सब अच्छा होगा। आज आप बिजनेस में पैसे तो लगाएंगे लेकिन आपको उसका लाभ मिलने में वक्त लगेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

कुंभ-

आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। आज आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज खुद को फीट महसूस करेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज स्कूल टाइम के पुराने कुछ दोस्तों से मुलाकात होगी। लवमेट के लिए आज का दिन नॉर्मल रहेगा। रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मीन-

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आज आपको किसी व्यापारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अपनी मेहनत से काम निश्चित तौर पर पूरे होंगे। आज बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धर्म-कर्म में ध्यान लगा रहेगा। आज आपकी किसी जरूरी काम से यात्रा होगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

31 March 2026 Ka Panchang: मंगलवार को मनाई जाएगी महावीर जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

30 मार्च से कर्क राशि वालों का गोल्डन वीक शुरू, करियर में मिलेगी बड़ी गुड न्यूज, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।