1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 31 March 2026 Ka Panchang: मंगलवार को मनाई जाएगी महावीर जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

31 March 2026 Ka Panchang: मंगलवार को मनाई जाएगी महावीर जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 30, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 03:49 pm IST

31 March 2026 Ka Panchang: 31 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

31 March 2026 Ka Panchang: 31 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। 31 मार्च को दोपहर  3 बजकर 21 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को महावीर जयंती भी है।

31 मार्च 2026 का पंचांग (31 March 2026 Ka Panchang)

  • चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि - 31 मार्च 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक 
  • पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र- 31 मार्च 2026 को दोपहर  3 बजकर 21 मिनट तक
  • 31 मार्च 2026 व्रत-त्यौहार- महावीर जयंती

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली - दोपहर बाद 03:32 - 05:05 PM
  2. मुंबई- दोपहर बाद 03:48 - 05:20 PM
  3. चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:34 - 05:08 PM
  4. लखनऊ- दोपहर बाद 03:17 - 04:50 PM
  5. भोपाल- दोपहर बाद 03:30 - 05:02 PM
  6. कोलकाता- दोपहर 02:46 - 04:19 PM
  7. अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:49 - 05:31 PM
  8. चेन्नई- दोपहर बाद 03:17 - 04:48 PM 

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-सुबह 6:12 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:38 pm

महावीर जयंती

31 मार्च को महावीर जयंती मनाई जाएगी। महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार है। यह पर्व सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश देता है। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में इस दिन को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। महावीर जी का जन्म ईसा पूर्व 599 में, वैशाली (वर्तमान बिहार) के कुंडलपुर में एक क्षत्रिय राजघराने में हुआ था। भगवान महावीर ने 30 साल की आयु में संन्यास लेने के बाद अपने जीवन काल में कई ऐसी शिक्षाएं दी हैं जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

April Born Personality: अप्रैल में हुआ है जन्म? तो आपमें छिपी हैं ये 7 खास खूबियां, इन क्षेत्रों में बनाएंगे करियर तो छुएंगे आसमान

Purnima April 2026 Date: 1 या 2 अप्रैल? कब है चैत्र पूर्णिमा, इस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती, नोट कर लें सही डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।