7 April 2026 Rashifal: मंगलवार का दिन धुन और कुंभ राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। इन राशि के जातकों को अचानक से धन का लाभ होगा, जिससे वजह से आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक मजबूती आएगी। कुंभ राशि के कारोबारियों के लिए 7 अप्रैल का दिन मुनाफा वाला रहेगा। वहीं धनु राशि वालों को मंगलवार को पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन आपके लिए ऊर्जा और नई संभावनाओं से भरा रहने वाला है। कुंभ राशि वालों की ग्रहों की स्थिति बताती है कि मंगलवार को आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि 7 अप्रैल के दिन धनु और कुंभ राशि वालों के लिए लकी रंग और अंक क्या रहेगा।
धनु राशि
मंगलवार का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। पड़ोस के कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक नए स्रोतों से होने वाला धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। लवमेटस कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 8
कुंभ राशि
मंगलवार का दिन पहले की अपेक्षा व्यस्त रहने वाला। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। मंगलवार को आपको अचानक धन-लाभ हो सकता है। काफी दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए 7 अप्रैल का दिन काफी बेहतर रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत आवश्यकता थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 8
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: