दिवाली का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आ सकता है। किसी को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, तो किसी के लिए कारोबार में नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए भी दिन खास रह सकता है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 8 नवंबर 2026 की उन लकी राशियों का राशिफल, जिनके लिए सफलता और तरक्की के सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
- वृषभ राशि: 8 नवंबर का दिन इन जातकों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। परिवार में किसी रिश्तेदार के आने से खुशनुमा माहौल बनेगा। वर्कप्लेस पर आपके काम की सराहना हो सकती है और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइंट मिलने की संभावना है।
- मिथुन राशि: आपके लिए दिवाली का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। सरकारी कामकाज में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मददगार साबित होगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए मौके मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। वहीं, परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से आप किसी जरूरी फैसले को लेकर आश्वस्त महसूस करेंगे।
- धनु राशि: इन जातकों के लिए रविवार का दिन विशेष रह सकता है। आप मुश्किल कामों को भी समय पर पूरा करने में सफल हो सकते हैं। विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं तो सकारात्मक खबर मिलने की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा करने में परिवार या दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है और उनके प्रोजेक्ट की सराहना हो सकती है।
- कुंभ राशि: आपके लिए 8 नवंबर का दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि की संभावनाएं हैं। परिवार में बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर खुशी दे सकती है। संगीत में रुचि रखने वालों के लिए दिन उत्साह बढ़ाने वाला रह सकता है। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: 8 नवंबर का पंचांग: रविवार को मनाया जाएगा दिवाली का पावन पर्व, जानें अभ्यंग स्नान से लेकर लक्ष्मी पूजन तक का शुभ समय