Kumbh Rashifal 01 April 2026: कुंभ राशि का स्वामी शनि देव हैं। ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है। इस राशि को वायु तत्व की स्थिर राशि माना जाता है। दैनिक राशिफल के अनुसार, कुंभ राशि वालों का बुधवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। प्यार करने वालों के लिए भी बुधवार का दिन बेहतरीन रहेगा। आज पुराने किसी निवेश से अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से अब जानते हैं कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रंग और अंक आज के दिन क्या रहने वाला है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी मिलने से घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। सामाजिक लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी।
- शुभ रंग - बैंगनी
- शुभ अंक - 7
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
April Lucky Zodiac: अप्रैल में इस राशि की लगेगी लॉटरी, बरसेगा अपार धन और हर ख्वाहिश होगी पूरी