Kumbh Rashifal 14 December 2025: इस राशि में जन्मे जातक शर्मीले और शांत स्वाभाव के होते हैं। लेकिन कुंभ राशि के जातक काफी ऊर्जावान भी होते हैं। कुंभ राशि के लोगों में दूसरों की मदद करने की चाह बहुत अधिक होती है। कुंभ राशि के दैनिक राशिफल के अनुसार 14 दिसंबर का दिन उनके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आज काम में आ रही हर बाधा दूर होगी। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि आज कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रंग और लकी नंबर क्या रहेगा।
आज का कुंभ राशिफल 14 दिसंबर 2025
आज किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करने से नौकरी में तरक्की होगी। ऑफिस में हर काम बारीकी से निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे कुछ सीख सकते हैं ऐसे ही आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में फायदा होगा। साथ वाले लोगों या दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। समाज कार्य की मीटिंग में जरूरत से ज्यादा न बोलें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा ज़मीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: