Mithun Rashifal 25 April 2026: बुध की राशि मिथुन वालों के लिए शनिवार का दिन काफी अच्छा रह सकता है। इस राशि के लोग वो कार्य करते भी देखे जा सकते हैं जो इन्हें प्रिय हैं। आपकी सेहत में भी शनिवार के दिन अच्छे बदलाव आएंगे। आइए ऐसे में विस्तार से जानते हैं 25 अप्रैल का मिथुन राशिफल और शनिवार के दिन मिथुन वालों के लिए शुभ रंग और अंक।
आज का मिथुन राशिफल 25 अप्रैल 2026
शनिवार का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिसपर एकाग्र चित्त होकर काम करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में बड़ी डील हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपने क्लाइंट के साथ अच्छे से पेश आयेंगे। आज किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ना होने दें। आपसी सामंजस्य बनाए रखने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। कुछ समय अपने पसंदीदा कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे मानसिक और शारीरिक सुकून बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी इसलिए शनिवार के दिन आप कहीं घूमने जा सकते हैं। कुछ लोग धार्मिक पुस्तक पढ़ते भ आज के दिन देखे जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज के दिन बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा जिससे शिक्षा जीवन में आ रही परेशानियों का अंत हो सकता है। अच्छा भोजन बनाकर जीवनसाथी आपको आकर्षित करने की कोशिश करता नजर आएगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)