1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 4 May 2026: सकारात्मक सोच दिलाएगी सफलता, मिथुन वाले आज कर सकते हैं नया काम शुरू, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 4 May 2026: सकारात्मक सोच दिलाएगी सफलता, मिथुन वाले आज कर सकते हैं नया काम शुरू, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 03, 2026 06:37 pm IST,  Updated : May 03, 2026 06:37 pm IST

Mithun Rashifal 4 May 2026: मिथुन राशि वालों को आज के दिन कुछ नया कार्य शुरू करते देखा जा सकता है। सफर के दौरान किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने की उम्मीद है। आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानिए 3 मई 2026 के लिए दैनिक मिथुन राशिफल।

Mithun Rashifal- India TV Hindi
मिथुन राशिफल Image Source : INDIA TV

Mithun Rashifal 4 May 2026: सोमवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अच्छा रहेगा। अपनी तार्किक वाणी से आप सामाजिक स्तर पर शुभ फल पा सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों को सामाजिक स्तर पर भी सराहना महसूस होगी। हालांकि कुछ लोग कार्यक्षेत्र में खुपध को थका हुआ सा महसूस कर सकते हैं। आपकी सही सोच नई दिशा में आपको बढ़ाएगी। पढ़िए दैनिक मिथुन राशिफल। 

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपको लाभ होगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे। आज शाम को माता जी से अपने भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी। आज आपके मन में बात चलेगी, जिससे उलझन महसूस हो सकती है। आज सकारात्मक सोच के साथ सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आज आप नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं जो लोग पहले से ही व्यापार करते हैं उनको आज के दिन मुनाफा मिल सकता है। यात्रा के दौरान किसी दिलचस्प शख्स से आपकी मुलाकात होने की संभावना है, संभव है कि यह अजनबी आपका दोस्त बन जाए और भविष्य में आपको इससे लाभ की प्राप्ति हो। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Numerolgy: पाई-पाई का हिसाब रखते हैं इस मूलांक वाले लोग, खर्च करने से पहले करते हैं कई बार सोच-विचार

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती ढैय्या और साढ़ेसाती से प्रभावित 5 राशियों के लिए बेहद खास, 4 कार्यों को करने से चमक उठेगी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।