1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 10 August 2022: इन 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा आज का दिन, 2 राशियों पर मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022: इन 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा आज का दिन, 2 राशियों पर मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 10, 2022 05:15 am IST,  Updated : Aug 10, 2022 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022: अगस्त के दसवे दिन आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। आज का दिन कई राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 10 August 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है।
  • त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगी।

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022:ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दर्शी तिथि लग जायेगी। आज रात 7 बजकर 36 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 10 अगस्त को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं ।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। कान्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पियें लाभ होगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। सुबह चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर जाएं।

लकी कलर - लाल

लकी नंबर - 5

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। गाय को शाम को ताजी रोटी खिलाएं इससे आपको धन लाभ होगा।

लकी कलर - नीला
लकी नंबर - 6

Vastu Tips For Mor Pankh: सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए घर की इस दिशा में रखें मोरपंख

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 August 2022

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मुड के साथ होने वाली है। प्रॉपर्टी डीलर को आज के दिन फायदा होने से उनका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। आज आपको बाहर का ऑयली खाना खाने से आपको परहेज करना चाहिए  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

लकी कलर - पीला
लकी नंबर - 8

कर्क राशि  (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज खुद से बनाई हुई खीर माता-पिता को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें। घर से बाहर जाते समय जेब में काली मिर्च के सात दाने जरूर रखें। फायदा होना तय है। 

लकी कलर - हरा 
लकी नंबर - 9

सिंह राशि  (Leo Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 August 2022

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के प्रापॉटी डीलर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टॉक ब्रोकर का काम करने वालो को अच्छा लाभ होगा। सुबह घर से निकलते समय मंदिर में माथा टेक कर ही निकले।

लकी कलर - पिंक
लकी नंबर - 4

Vastu Shastra: इंटरव्यू देने जाएं तो इन बातों का रखें ख्याल, कभी नहीं होंगे असफल

कन्या राशि  (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने का प्लान बन सकता है। मकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक माहौल में शांति बनी रहेगी। गणेश जी को देशी घी के लड्डू खिलाएं।

लकी कलर - पर्पल
लकी नंबर - 9

तुला राशि  (Libra Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 August 2022

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। ऑफिस में आज अधूरे कामों को पूरा कर लेने से मन में उत्साह बना रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आप कंप्यूटर सीखने के लिए कोई कोचिंग ज्वाइन कर सकते हो। जरुरतमंद को खाना खिलाने से आपका मन खुश रहेगा।

लकी कलर - डार्क ब्लू
लकी नंबर - 9

Chanakya Niti: इन अवगुणों से अच्छा इंसान भी हो जाता है बर्बाद, बुद्धि भी हो जाती है नष्ट

वृश्चिक राशि  (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको अपने दिन की शुरुआत योगा अभ्यास से करनी चाहिए। दोस्तों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपका आपका अच्छा व्यव्हार आपको लाभ दिलाएगा। घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। घर में छोटी - सी पार्टी भी हो सकती है। सुबह पूजा - पाठ करने से घर के सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

लकी कलर - पीला
लकी नंबर - 5

धनु राशि  (Sagittarius Daily Horoscope) 

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 August 2022

आज आप पूरा दिन सभी कामो को मन लगा के करेंगे। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। साइंस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज के दिन प्रमोशन हो सकता है। आज माताएं अपने बच्चो को कुछ नया सिखाएंगी। घर में सुख – सौहार्द बना रहेगा। सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

लकी कलर - संतरी
लकी नंबर - 4

Mangal Gochar 2022: मंगल का गोचर इन 3 राशियों के लिए है अमंगलकारी, 10 अगस्त से बदलने वाला है बहुत कुछ

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप अपने दिन की शुरुवात गर्मजोशी से करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कोरियर का बिज़नस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। दान करने से आपको पुण्य मिलेगा।

लकी कलर - काला
लकी नंबर - 1

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal 10 August 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 August 2022

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें, वाणी में नम्रता बनाये रखें। आज आपको अपने सहयोगियों से बिजनेस में सहयोग मिलेगा। आज अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाने से आपको पारिवारिक खुशी मिलेगी। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। साथ में लौंग के 5 दानें साथ रखने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जायेंगी।

लकी कलर - ग्रे
लकी नंबर - 4

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है। जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। गाय को हरी घास खिलाने से पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग है।

लकी कलर - पिंक
लकी नंबर - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।